*पांवटा साहिब में पहली बार इस्कॉन द्वारा भव्य एवं दिव्य गोवर्धन पूजा उत्सव का आयोजन, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद*
पांवटा साहिब
इस्कॉन (ISKCON) पांवटा साहिब द्वारा आगामी *10 नवंबर 2026 (मंगलवार)* को क्षेत्र में पहली बार एक अत्यंत भव्य एवं दिव्य गोवर्धन पूजा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह भक्तिमय कार्यक्रम कैनाल रोड स्थित *पैराडाइज रिसॉर्ट* में शाम 05:30 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 09:30 baje तक चलेगा। इस्कॉन प्रबंधन ने इस पावन अवसर पर सभी नगरवासियों और श्रद्धालुओं को सपरिवार सम्मिलित होने के लिए भावभीना निमंत्रण भेजा है।
*गौ पूजा से होगी प्रारंभ, 108 किलो चावल का अन्नकूट होगा मुख्य आकर्षण*
उत्सव का शुभारंभ गोवर्धन लीला कथा अनुसार अत्यंत श्रद्धापूर्वक *गौ पूजा* से किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण *108 किलो चावल से तैयार होने वाला विशाल एवं भव्य ‘अन्नकूट’* (भगवान गिरिराज को अर्पित महाप्रसाद का पर्वत) होगा।
*छप्पन भोग से भी अधिक प्रकार के व्यंजनों का लगेगा भोग*
इस्कॉन प्रभारियों द्वारा पांवटा साहिब के सभी भक्तों व श्रद्धालुओं से यह विशेष अनुरोध किया गया है कि वे गिरिराज गोवर्धन जी के लिए अपनी-अपनी सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार घर से कुछ न कुछ सिद्ध सात्विक भोग अवश्य बनाकर लाएं। भक्तों के इस सामूहिक सहयोग से भगवान को अर्पित होने वाले छप्पन भोग की यह पावन संख्या 108 से भी अधिक प्रकार के दिव्य व्यंजनों में बदलने की उम्मीद है।
*भक्तिमय परिवेश में डूबेंगे श्रद्धालु*
चार घंटे तक चलने वाला यह भव्यकार्यक्रम पूरी तरह से आध्यात्मिक और भक्तिमय परिवेश से सराबोर रहेगा। उत्सव के दौरान भक्तों को सुमधुर हरिनाम संकीर्तन की धुनों पर झूमने का अवसर मिलेगा। साथ ही, इस्कॉन के वरिष्ठ वैष्णवो के द्वारा गिरिराज गोवर्धन जी की दिव्य लीला कथा का रसपान कराया जाएगा। कार्तिक मास (दामोदर मास) के पावन उपलक्ष्य में सभी उपस्थित श्रद्धालु मिलकर सामूहिक दीपदान करेंगे और इसके पश्चात गिरिराज जी की परिक्रमा संपन्न होगी।
*2000 से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान*
पांवटा साहिब में पहली बार इस्कॉन द्वारा इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रहे इस *गोवर्धन पूजा उत्सव* को लेकर स्थानीय जनता में भारी उत्साह है। आयोजकों के अनुसार, इस भव्य समागम में 2000 से भी अधिक श्रद्धालुओं के भाग लेने का अनुमान लगाया गया है। कार्यक्रम के समापन पर सभी नगरवासियों और आगंतुक भक्तों के लिए गिरिराज जी के *विशेष महाप्रसादम (भंडारे)* की उत्तम व्यवस्था की गई है।
*मुख्य अतिथि होंगे समाजसेवी श्री गुरदीप सिंह गैरी*
पांवटा साहिब के जाने माने समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री गुरदीप सिंह गैरी को उनके नेक भाव के कारण इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में निर्धारित किया गया है
इस्कॉन पांवटा साहिब मीडिया के माध्यम से आप सभी धर्मप्रेमियों को इस अलौकिक उत्सव का साक्षी बनने और भगवान श्री कृष्ण व गिरिराज जी की कृपा प्राप्त करने के लिए सादर आमंत्रित करता है।
स्थान: *पैराडाइज रिसॉर्ट (Paradise Resort)*, कैनाल रोड, पांवटा साहिब
दिनांक: *10 नवंबर 2026 (मंगलवार)*
समय: *शाम 05:30 बजे से रात्रि 09:30 बजे तक*
सम्पर्क एवं अधिक जानकारी के लिए:
ISKON Paonta Sahib
7018604810, 9805740973, 9218511325, 9816982330, 9915587366









