ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : नायब तहसीलदार रविंदर सिसोदिया पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप , बैंक का लोन होने के बावजूद करदी जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल

भ्रष्टाचार के आरोप में पांवटा साहिब के नायब तहसीलदार रविंदर सिसोदिया के खिलाफ जांच शुरू हो गई है मुख्य सचिव को एक शिकायत पत्र भेजा गया था जिसमें रविंद्र सिसोदिया द्वारा फर्जी रजिस्ट्री के आरोप लगाए गए थे इसके बाद रेवेन्यू फैक्ट्री द्वारा जांच के आदेश डीसी सिरमौर को दिए गए थे इसके बाद डीसी सिरमौर ने एसडीएम पांवटा साहिब से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी इसके बाद जांच पूरी कर एसडीएम पांवटा साहिब ने कल तक रिपोर्ट डीसी सिरमौर को सौंपनी है

मिली जानकारी के अनुसार एक बैंक का लोन जमीन पर होने के बावजूद भू माफिया के द्वारा लाखों रुपए की रिश्वत देकर नायब तहसीलदार से उसे जमीन की रजिस्ट्री करवा दी गई यही नहीं इसका इंतकाल भी करवा दिया गया जिसको बाद में आल्हा अधिकारियों द्वारा कैंसिल किया गया और बाद में इस जमीन का पूरा लोन उतार कर इस मामले को दबाने की कोशिश भी की जा रही है डीसी सिरमौर ने भी कई महीने तक इस मामले को दबाए रखा और पत्रकारों द्वारा फोन करने पर इस मामले को दोबारा खोला गया

वही बैंक द्वारा एक लिखित शिकायत पत्र भी प्रशासन को दिया गया था जिसकी जांच दवाई गई थी परंतु अब आरोपी पर कानून का शिकंजा जल्द कसेगा ऐसे में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने और गिरफ्तारी होने की संभावना बढ़ गई है आरोपी नायब तहसीलदार रविंद्र सिसोदिया के खिलाफ पांवटा साहिब भी भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी की जांच कर रही है ऐसे में आरोपी की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है

इस मामले में विजिलेंस को शिकायत की गई थी और विजिलेंस ने इसकी जांच भी की है और रिपोर्ट बनाकर आल्हा अधिकारियों को सौंप दी है जिसमें नया तहसीलदार के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है वहीं अन्य मामलों में भी अन्य राज्यों की जीपीए कर आरोपी ने करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है यही नहीं आरोपी ने दलालों से अपने परिवार के खातों में करोड़ों रुपए ट्रांसफर करवाए हैं ऐसे में आरोपी के पत्नी व बेटों के खातों की भी जांच की जा रही है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है कि वह शिकायत वापस ले आरोपी द्वारा पैर पकड़े जा रहे हैं पैसों का लालच दिया जा रहा है कुछ अधिकारी और प्रॉपर्टी डीलर फैसला करवाने के लिए शिकायतकर्ता के घर तक पहुंचे हैं यही नहीं आरोपी भी दो दिन तक शिकायतकर्ता के घर के बाहर खड़ा रहा

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *