ADVERTISEMENT

Solan: स्कूली बच्चों से भरी बस डिवाइडर से टकराई, प्रिंसिपल समेत तीन घायल

Khabron wala

हिमाचल के सोलन जिले में नेशनल हाईवे-5 पर एक प्राइवेट स्कूल बस सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में स्कूल की प्रिंसिपल समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं।

जानकारी के मुताबिक, लिटेरा हेरिटेज स्कूल, पंचकूला की इस बस में छात्रों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ समेत 50 से ज्यादा लोग सवार थे। बस राजगढ़ से पंचकूला लौट रही थी, तभी शनिवार देर रात चक्की मोड़ के पास यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्राइवर की तरफ की खिड़कियां टूट गईं और बस पलटने से बाल-बाल बच गई। स्कूल की प्रिंसिपल अमिता, चेयरमैन नरेंद्र सिंगला और कोऑर्डिनेटर मीनू गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं, स्कूल की शिक्षिका और पंचकूला निवासी शिल्पा चौहान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर साहिल बस को बहुत तेज रफ्तार से और लापरवाही से चला रहा था, जिसके चलते रात करीब 11 बजे बस सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रिंसिपल, चेयरमैन और कोऑर्डिनेटर को इलाज के लिए एक निजी वाहन से पंचकूला के अस्पताल ले जाया गया। शिक्षिका के बयान के आधार पर, पुलिस ने चालक साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *