द स्कॉलर्स होम स्कूल में सजेगा शब्दों, विचारों और संस्कृति का महाकुंभ ‘अक्षरम 2026’
Khabron wala
द स्कॉलर्स होम स्कूल, पांवटा साहिब में 15 नवंबर 2026 को वार्षिक समारोह ‘अक्षरम 2026 – शब्दों का उत्सव’ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
यह समारोह शब्दों की शक्ति, विचारों की अभिव्यक्ति, जीवन के अनुभवों और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समर्पित होगा।
इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री संध्या मृदुल, मेजर जनरल श्री नीरज बाली, सुश्री जस्सी संघा, डाॅ. निशा लूथरा और सुश्री सौम्या की गरिमामयी उपस्थिति समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगी।
कार्यक्रम में इन विशिष्ट अतिथियों के साथ प्रेरणादायक संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। ‘द आर्ट ऑफ बीकमिंग’, ‘लाइफ लेसन्स फ्रॉम द बैटलफील्ड’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसे विषयों के माध्यम से जीवन के संघर्षों, अनुभवों, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच पर विचार साझा किए जाएंगे।
समारोह का विशेष आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें कथक की मनमोहक प्रस्तुति ‘घुंघरू की गूंज’, वेस्टर्न इंडी फ्यूजन, सूफियाना संगीत, गरबा, भांगड़ा, गिद्धा और सूफी समा के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति एवं आधुनिक कला का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा।
इसके साथ ही ‘रक्षक या भक्षक’ और ‘द कोर्ट ऑफ ह्यूमैनिटी’ जैसी विषयपरक नाट्य प्रस्तुतियां सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों को उजागर करेंगी।
‘अक्षरम 2026’ केवल एक वार्षिक समारोह नहीं, बल्कि शब्दों की संवेदना, विचारों की उड़ान और भारतीय संस्कृति की जीवंतता का उत्सव होगा।










