ADVERTISEMENT

Himachal: नशे ने छीन लिया महिला का सुहाग, पुल से 20 फीट नीचे खड्ड में गिरा पति; थमी सांसें

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर से एक ऐसा दुखद और दर्दनाक मामला सामने आया है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां पर एक व्यक्ति की पुल से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई।

किन्नौर से सेब सीजन का काम करके लौट रहा था

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला किन्नौर के डींग से सामने आया है। मृतक की पत्नी लक्षा देवी ने बताया कि उसका पति किन्नौर में सेब सीजन का काम करके घर लौट रहा था। डींग नामक स्थान पर गाड़ी से उतरने के बाद उसने फोन किया। जब वह सड़क पर पहुंची तो ताबे राम वहां मिले।

लक्षा देवी के अनुसार, व्यक्ति नशे की हालत में पैदल चल रहे थे। इसी दौरान वह डींग पुल से करीब 20 फुट नीचे खड्ड में जा गिरे। गिरने से उन्हें काफी चोटें आईं। इसके बाद पत्नी ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए बयान देने के लिए अनफिट बताया।

इसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। उस समय उन्होंने शराब पी रखी थी। मृतक की पहचान ताबे राम (50) पुत्र श्याम दास निवासी गांव डीम, डाकघर जाओं, तहसील आनी के रूप में हुई है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस के अनुसार, शनिवार को IGMC शिमला से थाना आनी में सूचना मिली कि ताबे राम की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *