BIG BREAKING: हिमाचल में एक और हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 11 लोग घायल
Khabron wala
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सैलानियों से भरी टैंपो ट्रेवलर खाई में गिर गई है. मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में यह हादसा पेश आया है. हादसे में 11 पर्यटक घायल हुए हैं और 7 को इलाज के लिए कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है. बताया जा रहा है कि सभी घायल उड़ीसा के रहने वाले हैं और मणिकर्ण घूमने के लिए जा रहे थे. हादसे के पीछे की वजह का पता नहीं चला है.











