• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

बंजार,मनाली,कुल्लू, आनी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी आकलन से जाने किस प्रत्याशी को मिल सकता है बहुमत

Desk by Desk
9 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
442
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बंजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को झेलना पड़ सकता है क्षेत्रवाद का खामियाजा,-मनाली में कांग्रेस व आनी में भाजपा की ओर दिखाई पड़ रहा है रूझान ,-कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में महेश्वर सिंह व सुंदर ठाकुर में कांटे की टक्कर ,बंजार विस क्षेत्र में सबसे ज्यादा क्रॉस वोटिंग की आशंका

( धनेश गौतम )  जिला कुल्लू की चार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए और सांय तक चुनावों के रूझान भी सामने आने लगे। हालांकि भाजपा व कांग्रेस अभी भी दावा कर रही है कि उनके ही प्रत्याशी जीत रहे हैं लेकिन वास्तव में शांत मतदाताओं ने किसको बहुमत दिया है इसका पता अब 18 दिसंबर को ही इवीएम खुलने के बाद चल पाएगा।

पूरे जिला कुल्लू में यदि क्रॉस वोटिंग की बात की जाए तो सबसे अधिक क्रॉस वोटिंग बंजार विधानसभा क्षेत्र में होने की आशंका है। यहां पर दोनों दलों भाजपा व कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग होने की सूचना है लेकिन भाजपा को इसका ज्यादा नुकसान होना बताया जा रहा है। इसके अलावा बंजार विस क्षेत्र में भाजपा को क्षेत्रवाद का नारा भी महंगा पड़ सकता है। बंजार में भाजपा ने जिस तरह से सराजवाद का नारा बुलंद किया था उससे नुकसान होने की बात कही जा रही है। क्योंकि निचले क्षेत्र के मतदाताओं में क्षेत्रवाद को लेकर काफी आक्रोश रहा है जिस कारण क्षेत्रवाद से जहां भाजपा को फायदा लारजी तक होने की उम्मीद है वहीं नीचले क्षेत्र से नुकसान होने की भरपूर आशंका है।

यही नहीं बंजार में भाजपा प्रचार में वेशक आगे रही हो और चुनाव के अंतिम समय तक हल्लाबोल ज्यादा रहा हो लेकिन जो मतदाता खामोश थे उनका रूझान किस ओर गया है यह भाजपा के लिए खतरा हो सकता है। वहीं, एक समुदाय विशेष से भी भाजपा को नुकसान माना जा रहा है। यहां पर कांग्रेस को यदि नुकसान की बात की जाए तो वह कांग्रेस के मतदाताओं की खामोशी हो सकती है लेकिन राजनीतिक पंडितों का कहना है कि जितना भी मतदाता खामोश था वह कांग्रेस के पक्ष में गया है। यदि बंजार में भाजपा लूज रहती है तो इसका कारण सिर्फ क्षेत्रवाद का नारा बुलंद करना माना जा सकता है।

You may also likePosts

सुंदरनगर में 1.139 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

उधर, मनाली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक पंडितों के मुताबिक भाजपा-कांग्रेस दोनों में कांटे की टक्कर बताई जा रही है लेकिन यहां पर पिछले विश£ेषणों के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी मतदान के बाद भी हैवी वेट माना जा रहा है। हालांकि सच तो 18 दिसंबर को ही सामने आएगा लेकिन वर्तमान में जो विश£ेषण निकल रहा है वह यही दर्शा रहा है।

वहीं, आनी में भी भाजपा का पलड़ा भारी बताया जा रहा है। हालांकि यहां पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भारी दबदबा है और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की रैली में भी भारी जनसमुह उमड़ा था इसलिए यहां भी कांटे की टक्कर मानी जा रही है बाबजूद इसके विश£ेषकों का कहना है कि दो क्षेत्रों में बंटे आनी विस क्षेत्र में यदि निरमंड के लोगों ने अपने स्थानीय प्रत्याशी को ज्यादा बढ़त दी होगी तो यह कांग्रेस के लिए नुकसानदायक हो सकती है। क्योंकि आनी क्षेत्र में वोटों का बंटाधार हुआ है।

वहीं, कुल्लू विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह व कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। यहां महेश्वर सिंह हमेशा हैवी वेट उम्मीदवार रहे हैं लेकिन यहां पर कांग्रेस का एकजुट होना महेश्वर सिंह के लिए चुनौती रहा है। उधर लाहुल-स्पीति जिला में कांग्रेस की

Share203SendTweet100
Previous Post

ईवीएम की सुरक्षा में कोताही बरतने पर हैड कांस्टेबल सस्पेंड

Next Post

पांवटा साहिब : 80 प्रतिशत हुआ मतदान , शांतिपूर्ण रहा मतदान , उम्मीदवारों ने भी किया मत का प्रयोग

Next Post
पांवटा साहिब : 80 प्रतिशत हुआ मतदान , शांतिपूर्ण रहा मतदान , उम्मीदवारों ने भी किया मत का प्रयोग

पांवटा साहिब : 80 प्रतिशत हुआ मतदान , शांतिपूर्ण रहा मतदान , उम्मीदवारों ने भी किया मत का प्रयोग

हिमाचल यूथ ब्रिगेड के पुर्व अध्यक्ष व भाजपा समर्थक पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज , अश्लील विड़ियो बना वायरल की दी थी धमकी

हिमाचल यूथ ब्रिगेड के पुर्व अध्यक्ष व भाजपा समर्थक पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज , अश्लील विड़ियो बना वायरल की दी थी धमकी

पांवटा साहिब : पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

पांवटा साहिब : पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App