Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

सरकार राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के तहत तीन कम्पनियां स्थापित करेगी : मुख्यमंत्री

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

राज्य सरकार आपदाओं के समय कुशल प्रतिक्रिया उत्पन्न करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की तर्ज पर राज्य में आपदा प्रतिक्रिया बल के अंतर्गत तीन कंपनियों की स्थापना करेगी। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज अन्तर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के मौके पर आज ओक ओवर में नागरिक सॉलिडेरिटी मार्च को रवाना करने तथा हि.प्र. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चार योजनाओं की शुरूआत करने के उपरांत संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर शुरू की गई चार योजनाओं में  आपदा तैयारियों तथा प्रतिक्रिया के लिए युवा स्वयं सेवकों का कार्यबल सृजित करना, अस्पताल सुरक्षा के लिए योजना, भवनों की लाईफ के लिए ढांचागत सुरक्षा ऑडिट तथा खतरा प्रतिरोधी निर्माण पर मिस्त्रियों, तरखानों तथा बार बांइडर्स के लिए प्रशिक्षण योजना शामिल हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के सर्वाधिक खतरनाक आपदा संभावित राज्यों में है। उन्होंने कहा कि राज्य में भूगर्भीय खतरों, भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, फ्लैश बाढ़ और हिमनद विस्फोट जैसे जलविद्युत खतरों, ओलावृष्टि, सूखा तथा बादल फटने जैसी घटनाएं आम हैं। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि राज्य का प्रत्येक नागरिक आपदा के समय किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए युवा स्वयं सेवकों का एक कार्य दस्ता तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी 3226 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक में कम से कम 10 से 20 युवा स्वयं सेवियों को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय तत्काल और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान जान व माल को कम से कम नुकसान हो, इसके लिए जन जागरूकता तथा पूर्व तैयारियां आवश्यक हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा अस्पताल सुरक्षा के लिए शुरू की गई दूसरी योजना का उद्देश्य अस्पताल में सुरक्षा सुनिश्चित बनाना है, क्योंकि यह महत्वपूर्ण ढांचा है और किसी भी आपदा के अस्पताल सुरक्षा दल का क्रियाशील रहना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लाइफलाइन भवनों की ढांचागत सुरक्षा ऑडिट योजना काफी महत्वपूर्ण है और इसका उद्देश्य राज्य में भूकंपरोधी संरचना प्रदान करना है। इसी प्रकार, खतरे प्रतिरोधी निर्माण पर मिस्त्रियों, तरखानों तथा बार बाइंडर्स के प्रशिक्षण के लिए योजना का उद्देश्य निर्माण कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के आग्रह पर केन्द सरकार ने प्रदेश के लिए यहां की आपदा संभावित स्थलाकृति के दृष्टिगत राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया दस्ता स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पिति जिले में हाल ही की वर्षा और समय से पहले भारी बर्फबारी के कारण रोहतांग में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग और सैलानी फंस गए थे। उन्होंने कहा कि राज्य तथा केन्द्र सरकार के सयुंक्त प्रभावी समन्वय के कारण सभी को सुरक्षित रूप से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सका। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इन सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए सात हैलीकॉप्टर प्रदान किए और सरकार हैलीकॉप्टर के माध्यम से 252 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में कामयाब हुई और साथ ही 2509 लोगों को रोहतांग सुरंग से सुरक्षित मनाली पहुंचाया गया।
जय राम ठाकुर ने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान बेहतर समन्वय के लिए राज्य सरकार प्रदेश के किसी स्थान पर आपातकालीन संचालन केन्द्र की स्थापना करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों के मध्य जागरूकता फैलाने पर विशेष बल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हि.प्र. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई पुस्तिकाओं के अलावा के.आर. सैजल द्वारा लिखित पुस्तक ‘डिजास्टर मैनेजमेन्ट एण्ड एडमिनिस्ट्रेटिव प्रीपेयर्डनस’ का भी विमोचन किया।
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, शिमला नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व व लोक निर्माण) मनीषा नंदा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, उपायुक्त अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल, विशेष सचिव डी.सी. राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
Share160SendTweet100
Previous Post

युवक का शव हाईवे पर रखकर हंगामा, तीन घंटे बाधित रहा मार्ग पुलिस के खिलाफ हुई नारेबाजी

Next Post

पाँवटा साहिब : विधायक सुखराम है झूठ का पुलिंदा ले रहे कांग्रेस के किये कार्यो का ले रहे श्रेय बोले चौधरी किरनेश जंग

Related Posts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
अपराध

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

2 years ago
ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें
मुख्य ख़बरें

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

2 years ago
पांवटा साहिब  : कार्यवाहक  मुख्य न्यायाधीश  सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

2 years ago
सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर
मुख्य ख़बरें

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

2 years ago
पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था ,  चोरी , हत्या ,  हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े
अपराध

पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था , चोरी , हत्या , हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े

2 years ago
हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ
मनोरंजन

हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ

2 years ago
पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे  किया चुनावी प्रचार
हिमाचल प्रदेश

पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे किया चुनावी प्रचार

3 years ago
क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला
मुख्य ख़बरें

क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला

3 years ago
व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी  को उतारा मौत के घाट
हिमाचल प्रदेश

व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी को उतारा मौत के घाट

6 years ago
Load More
Next Post
मुख्यमंत्री  वीरभद्र सिंह पांवटा साहिब में देंगे करोड़ों की सौगातें ,करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित  |

पाँवटा साहिब : विधायक सुखराम है झूठ का पुलिंदा ले रहे कांग्रेस के किये कार्यो का ले रहे श्रेय बोले चौधरी किरनेश जंग

पाँवटा साहिब : मुख्यमन्त्री करेंगे यमुना शरद महोत्सव का शुभारम्भ , तहसील भवन का उद्घाटन व पुलों के शिलान्यास

पाँवटा साहिब : मुख्यमन्त्री करेंगे यमुना शरद महोत्सव का शुभारम्भ , तहसील भवन का उद्घाटन व पुलों के शिलान्यास

हिमाचल में बस सफर महंगा, 24 फीसदी तक बढ़ा किराया, 6 रुपये होगा न्यूनतम किराया

भेड बकरीया चराने गये व्यक्ति का शव बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!