ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : बेलगाम ट्रक ने मारी कार को टक्कर दुर्घटना की चपेट में सड़क किनारे गाय को लेकर खड़े बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

पौंटा साहिब के भाटा वाली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें सड़क किनारे गाय लेकर खड़े एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है बुजुर्ग रामप्रसाद पुत्र चेतराम निवासी भाटा वाली उम्र 75 वर्ष अपनी गाय को लेकर सड़क किनारे खड़े थे तभी एक ट्रक व कार की टक्कर में वह भी चपेट में आ गए तथा मौके पर ही बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई

मिली जानकारी के अनुसार एक कार बाता पुल से पौंटा साहिब की तरफ आ रही थी तभी बद्रीपुर से बाता पुल की तरफ जा रहे एक बेलगाम ट्रक ने कार को टक्कर मारी टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक भी मौके पर ही पलट गया तथा कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं इस दर्दनाक हादसे में सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग भी इस हादसे की लपेट में आ गए तथा दम तोड़ दिया

वहीं कार सवार घायलों को किसी तरह सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां पर कार सवार घायलों जिनमें बच्चे भी शामिल हैं का इलाज किया जा रहा है वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है मामले की पुष्टि करते हुए एस एच ओ संजय शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है जिसमें पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!