ADVERTISEMENT

संगड़ाह : करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत एक किशोर गंभीर रूप से घायल

संगड़ाह के देवना में रविवार शाम करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक गनोग पंचायत के देवना गांव में दो किशोर जंगल में बकरियों को चराने गए हुए थे।

बताया जा रहा है कि शाम को घर जाते वक्त बच्चे एक पहाड़ी पर लटक रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन के तार की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि 14 साल के आशीष पुत्र भीम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 12 वर्षीय करन पुत्र अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। करन को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत संगड़ाह पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घायल किशोर को ददाहू सिविल अस्पताल से मेडिकल कालेज नाहन रेफर कर दिया है।मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!