सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया कांग्रेस पार्टी का सत्यानाश : बलदेव ठाकुर , जनाधार वाले नेताओं को किया जा रहा है पार्टी से बाहर

 

( धनेश गौतम ) कांग्रेस के नेता एवं सेवादल के पूर्व राज्य संगठक बलदेव ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी का सत्यानाश कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब तक वीरभद्र सिंह है तब तक लोग कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वे यहां शाढ़ाबाई में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की खातिरदारी के बाद  पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुक्खू के कारण ही गत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलदेव ठाकुर ने सुक्खू पर सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि वे कांग्रेस पार्टी को कमजोर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू का हिमाचल में एक ही मिशन है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जो भी समर्थक हैं उन्हें पार्टी से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के जनाधार वाले  नेता व कार्यकर्ता पार्टी से बाहर हैं और जिनका क्षेत्र में जनाधार ही नहीं है उन्हें सुक्खू पार्टी के  नेता बना रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के सभी चुने हुए पदाधिकारियों को पदों से हटा दिया गया है और स्वयं नोमिनेटिड करके पदों की बंदरबांट की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह के कारण की कांग्रेस टिकी हुई है और सुक्खू का बस चले तो पूरी पार्टी को डुबो कर रख देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि लोसण् का चुनाव वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में नहीं लड़ा गया तो प्रदेश में सीटें निकालना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि सुक्खू दिल्ली जाकर हाईक मान को झूठी रिपोर्ट देते हैं और पार्टी को मजबूत करने का झूठा आश्वासन देकर आते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल राहुल गांधी से मिलने जाएगा और देश के सही राजनीतिक हालात के बारे में अवगत करवाया जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!