पावटा साहिब के बी डी ओ ऑफिस में वीरवार को सेनेटाइज किया गया। स्टाफ समेत सफाई कर्मचारियों को मास्क व हाथों में दस्ताने पहनने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोरोना समेत किसी भी वायरस से बचाव हो।
बी डी ओ पावटा साहिब ने सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि लोग घरों से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। हालांकि प्रदेश में कोरोना वायरस से संदिगध पाए गए हैं लेकिन कोई भी मामना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। जिससे घबराने की जरुरत नहीं है। लेकिन कोरोना वायरस को लेकर लोगों में खौफ देखने को मिल रहा है जो कि गलत है। लोग बिलकुल भी न घरबराएं। इस मौके पर स्टाफ के लोगो को मास्क व सेनेटाइजर भी बांटे गए। बी डी ओ पावटा साहिब ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते साफ-सफाई, पौष्टिक खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।












