ADVERTISEMENT

सिरमौर में नाहन जेल में महिलाओं द्वारा बनाए गए फेस मास्क होंगे उपलब्ध , पावटा साहिब में फैक्ट्रियों व मेडिकल स्टोर पर विभागों की दबिश

उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम एक्ट के तहत विभिन्न दवा विक्रेता की दुकानों में सेनीटाइजर व फेस मास्क की उपलब्धता की जांच की गई।उन्हांेने बताया कि इस समय  जिला सिरमौर में सेनीटाइजर व फेस मास्क की उपलब्धता आवश्यकता से कम है लेकिन जल्द ही इसकी सप्लाई को बढाने के निर्देश दे दिए गए है और सभी जिला वासियों को फेस मास्क उपलब्ध करवाने के लिए नाहन जेल में महिलाओं को ट्रेनिंग दी गई है और जल्द ही जेल प्रशासन फेस मास्क की कमी को भी पूरा करेगा।

वही पावटा साहिब में भी विभिन्न मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया |  खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक श्याम भाटिया ने सभी मेडिकल स्टोर पर जाकर फेस मास्क व  सैनिटाइजर की उपलब्धता व रेट के लिए जांच की | वही ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि विभिन्न फैक्ट्रियों से भी सैनिटाइजर के सैंपल रोजाना एकत्रित किए जा रहे हैं ताकि कंपनियों में बन रहे सैनिटाइजर की गुणवता व कीमतों पर नजर रखी जा सके उन्होंने कहा कि इस विषय की रिपोर्ट रोजाना सरकार को भेजी जा रही है वही उन्होंने बताया कि कई कम्पनियों ने सैनिटाइजर बनाने के लिए लाइसेंस आवेदन किया है जिसको जल्द मंजूरी दे डी जाएगी |  

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!