कोरोना वायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। अब हिमाचल में भी दो मामले पॉजिटिव आए। कांगड़ा के टांडा अस्पताल में कोरोना के 2 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक महिला और युवक है। महिला दुबई से आई है जबकि युवक सिंगापूर से लौटा है।
बताया जा रहा है कि इनमें कोरोना के लक्षण मिले हैं लेकिन आखिरी रिपोर्ट पुणे से आने के बाद कन्फ़र्म हो पाएगी। ये महिला 19 मार्च को हिमाचल पहुंची है।ये दोनों मरीज़ कांगड़ा के ही रहने वाले हैं। हिमाचल में इनकी पुष्टि हुई है जबकि आखिरी रिपोर्ट पुणे से आने के बाद तय होगी।