• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

राज्य विद्युत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों के 600 पद शीघ्र ही भरे जाएंगे बोले मुख्यमंत्री

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
410
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

(जसवीर सिंह हंस ) मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड तकनीकी कर्मचारी संघ के 19वें स्थापना दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देश में ऊर्जा राज्य के रूप में जाना जाता है तथा इसका श्रेय राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को जाता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के कर्मचारी कर्मठता एवं प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं ताकि प्रदेश के हर घर में उजाला हो सके।
श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र में अपार संभावनाएं विद्यमान हैं तथा निजी क्षेत्र भी प्रदेश के इस क्षेत्र में निवेश करने में रुचि दिखा रहा है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्त्व राजनैतिक उद्देश्यों के लिए इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं तथा जहां भी नई परियोजना आरंभ होती है, ये तत्त्व  वहां निर्माण कार्यों को बाधित करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में 10 हजार मेगावाट ऊर्जा का दोहन किया गया है तथा निजी, सार्वजनिक एवं सरकारी सहभागिता के माध्यम से शेष क्षमता का शीघ्र दोहन करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र इस उद्देश्य के लिए नई ऊर्जा नीति तैयार करेगी।
मुख्यमंत्री ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की न्यूनतम आवश्यक सेवाकाल को 7 साल से घटाकर 5 साल करने की घोषणा की। उन्होंने घोषणा की कि बोर्ड के फील्ड कर्मचारियों को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत मोबाइल भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।   उन्होंने कहा कि राज्य विद्युत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों के 600 पद शीघ्र ही भरे जाएंगे।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश देश का ऊर्जा राज्य बनने को तैयार है।
बहुउद्देश्य परियोजना तथा ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी प्रदेश के दूरगामी गांवों तक बिजली प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए तकनीकी कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक संजीवन कुमार ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी प्रदेश में ऊर्जा परियोजनाओं की सफलता को सुनिश्चित बनाने के लिए समर्पित भावना से कार्य कर रहे हैं। कर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। ऊर्जा अभियंता संघ के अध्यक्ष सुनील ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश के तकनीकी कर्मचारी हिमाचल प्रदेश को देश का ऊर्जा राज्य बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थापना के समय केवल कुछ ही गांवों में बिजली की सुविधा थी तथा आज प्रदेश के लगभग शत प्रतिशत घरों में बिजली प्रदान की जा रही है।
अभियंता संघ के राज्य अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर ने आश्वासन दिलाया कि तकनीकी कर्मचारी राज्य सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्धता एवं उत्साह के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया।अभियंता संघ के जिला शिमला अध्यक्ष खूब चंद शर्मा ने संघ की विभिन्न मांगों के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड में फोरमैन के 240 से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से लाइनमैनों को इन पदों पर पदोन्नत करने का आग्रह किया।
Share171SendTweet100
Previous Post

पढ़े हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

Next Post

राज्य स्तरीय वेद राम ठाकुर मेमोरियल पुरस्कार से सात विभुतियां सम्मानित

Related Posts

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

2 weeks ago
पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप
मुख्य ख़बरें

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

2 weeks ago
पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद
मुख्य ख़बरें

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

3 weeks ago
बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…
अपराध

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

3 weeks ago
शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार
मुख्य ख़बरें

शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार

3 weeks ago
हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम

3 weeks ago
हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख

3 weeks ago
हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे

3 weeks ago
लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान
मुख्य ख़बरें

लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान

3 weeks ago
Load More
Next Post
राज्य स्तरीय वेद राम ठाकुर मेमोरियल पुरस्कार से सात विभुतियां सम्मानित

राज्य स्तरीय वेद राम ठाकुर मेमोरियल पुरस्कार से सात विभुतियां सम्मानित

पांवटा साहिब : 11 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

नाहन: प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों की काउंसलिंग की तारीख तय

पांवटा साहिब : 11 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

संगड़ाह को मिला पहला एसडीपीओ सरकार ने बदले तेरह एचपीएस अफसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!