• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

आपदा से भी नहीं लिया सबक, ब्यास नदी का सीना छलनी करने में जुटा खनन माफिया

Desk by Desk
11 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

प्रदेश में प्रकृति से हुई छेड़छाड़ के कारण आई भयंकर आपदा से भी इंसान ने कोई सबक नहीं लिया है। बरसात अभी पूरी तरह थमी भी नहीं है, लेकिन हमीरपुर जिले के सुजानपुर उपमंडल में खनन माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सुजानपुर के पलाही के पास ब्यास नदी में अवैध खनन का खेल सरेआम और बेखौफ तरीके से चल रहा है।

हर रोज निकाली जा रहीं 30-40 ट्रैक्टर-ट्राॅलियां

जानकारी के अनुसार कृषि कार्यों के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का इस्तेमाल ब्यास नदी से अवैध रूप से रेत, बजरी और पत्थर ढोने के लिए किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और भूमि मालिकों के अनुसार, पलाही के पास ब्यास नदी से हर दिन लगभग 30 से 40 ट्रैक्टर-ट्रालियां अवैध खनन सामग्री से भरकर निकल रही हैं। यह सारा कारोबार बिना किसी एम-फार्म के चल रहा है, जिससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का चूना लग रहा है। चिंता की बात यह है कि इस संवेदनशील क्षेत्र में न तो पुलिस की कोई गश्त होती है और न ही खनन विभाग का कोई गार्ड तैनात है, जिससे खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं।

भूमि मालिकों ने जताई चिंता, जमीन को खतरा

प्रभावित क्षेत्र के भूमि मालिकों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि अवैध खनन उनकी निजी भूमि के ठीक बगल में हो रहा है, जिससे उनकी उपजाऊ जमीन को भी खतरा पैदा हो गया है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि खनन करने वाले उनकी जमीन से भी रेत-बजरी उठा रहे हैं, जिससे भूमि कटाव का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

You may also likePosts

Paonta Sahib: शटरिंग यूनियन द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए सराहनीय पहल

पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत 100 पेटियां देसी शराब बरामद मामला दर्ज

शिमला के कुपवी में सड़क हादसा: बेकाबू होकर क्रैश हुई कार, 25 वर्षीय युवक की गई जान

Shimla: फेसबुक पर विज्ञापन देख शातिरों के जाल में फंसा व्यक्ति, पैसे दोगुने करने के लालच में गंवाए ₹7.82 लाख

क्या कहते हैं अधिकारी

इस मामले पर जब खनन विभाग के एएमआई (सहायक खनन निरीक्षक) आशुतोष से बात की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि सुजानपुर में विभाग का कोई माइनिंग गार्ड तैनात नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अब स्वयं सुजानपुर का दौरा करेंगे। विभाग अवैध खनन को रोकने के लिए प्रयासरत है और जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एएसपी राजेश शर्मा ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस इस पर तुरंत संज्ञान लेगी और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। अब देखना यह होगा कि अधिकारियों के इन आश्वासनों के बाद जमीनी स्तर पर कब तक कार्रवाई होती है और ब्यास नदी को कब इस अवैध लूट से बचाया जाता है।

Share160SendTweet100
Previous Post

नाहन शहर व आसपास के क्षेत्रों में 21 सितंबर को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी

Next Post

केन्द्र द्वारा भेजी गई राशि विकास एवं पुनर्वास कार्यों पर हो खर्च – बिंदल

Next Post
केन्द्र द्वारा भेजी गई राशि विकास एवं पुनर्वास कार्यों पर हो खर्च – बिंदल

केन्द्र द्वारा भेजी गई राशि विकास एवं पुनर्वास कार्यों पर हो खर्च - बिंदल

केन्द्र द्वारा भेजी गई राशि विकास एवं पुनर्वास कार्यों पर हो खर्च – बिंदल

केन्द्र द्वारा भेजी गई राशि विकास एवं पुनर्वास कार्यों पर हो खर्च - बिंदल

विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App