कर्फ्यू में रोजाना प्रातः 7ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक मिलेगी छूटः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश में प्रतिदिन प्रातः 7ः00 बजे से दोपहर...
Read moreDetailsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश में प्रतिदिन प्रातः 7ः00 बजे से दोपहर...
Read moreDetailsखाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर अप्रैल व मई माह के खाद्यान्नों का इकट्ठा कोटा अप्रैल माह से ही वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद्यान्नों का जिलावार आबंटन कर दिया गया है। उचित मूल्य की दुकानों से प्राथमिकता के आधार पर पहले केवल एनएफएसए परिवारों को ही खाद्यान्न वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जिला नियंत्रकों को सभी उचित मूल्य की दुकानों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताआंे के हितों को ध्यान में रखते हुए विभागीय निदेशालय में एक काॅल सेंटर स्थापित किया गया है। उपभोक्ता 1967 डायल कर खाद्यान्नों, पैट्रोलियम पदार्थों जैसे कि डीजल, पैट्रोल, रसोई गैस इत्यादि सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत/सुझाव दे सकते हैं।
Read moreDetailsपावटा साहिब में कर्फ्यू के दौरान दी गई ढील में लोग जरूरी सामान लेने के लिए भारी संख्या में घरों...
Read moreDetailsराजगढ़ क्षेत्ऱ से सोलन अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस की संदिग्ध दोनों महिलाओं की रिपोर्ट नेगेटिव आई है...
Read moreDetailsकोविड-19 के संक्रमण से निपटने के लिए राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और सरकारी मेडिकल काॅलेजों में श्रम शक्ति को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने सैन्य और अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त या रिलीज हुए सभी चिकित्सा अधिकारियों, संकाय सदस्यों और पैरामेडिकल स्टाफ को चिकित्सा अधिकारी और पेरामेडिकल स्टाफ के पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव दिया है। उनके पास समकक्ष या एनालाॅग पद पर काम करने का अनुभव के साथ-साथ इन पदों पर नियुक्ति के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक, व्यावसायिक योग्यता और क्वालिफाइंग सेवा होनी चाहिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) द्वारा आज यहां जारी किए गए आदेश के अनुसार, यह प्रस्ताव पूरी तरह से अस्थायी आधार पर एक स्टाॅप-गैप व्यवस्था के रूप में है और बिना किसी नोटिस दिए या किसी भी कारण बताए बिना समाप्त या वापिस लिए जा सकता है। यह प्रस्ताव 1 अप्रैल, 2020 से अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगा। उन्हें पद के न्यूनतम वेतन बैंड और ग्रेड वेतन के बराबर निर्धारित मासिक वेतन या मानदेय का भुगतान किया जाएगा। पूर्व सशस्त्र बल और अर्धसैनिक बल के कर्मचारी संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी या मेडिकल काफलेज के प्रधानाचार्य के कार्यालयों में नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें नियुक्ति आदेश जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। जिले या मेडिकल काॅलेज में समतुल्य या अनुरूप पदों में उपलब्ध रिक्तियों का उपयोग परिलब्धियों या मानदेय के आहरण के लिए किया जाएगा।
Read moreDetailsकोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू से वीरवार को प्रातः 8 बजे से...
Read moreDetailsप्रदेश में कोरोना वायरस ध्यान में रखते हुये सरकारी कार्यालयों को 31 मार्च तक बंद रखने की अधिसूचना जारी कर...
Read moreDetailsजिला दण्ड़ाधिकारी सिरमौर ने कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के दृष्टिगत सिरमौर जिला में आम जनता की सुविधा को ध्यान...
Read moreDetailsजिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के खतरे के दृष्टिगत दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के...
Read moreDetailsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों में आवश्यक खाद्य सामग्री की उपलब्धता को लेकर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावी तरीके से जारी रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए कि कोरोना वायरस के कारण लोगांे को आवश्यक वस्तुओं की किसी प्रकार कमी नहीं होनी चाहिए। उन्हांेने निर्देश दिए कि आवश्यक सामग्री लेकर आने वाले वाहनों को रोका नहीं जाए क्योंकि ऐसा करने से राज्य में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि संबंधित जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक को यह निश्चित करना चाहिए कि आटा मीलें गेहूं पिसाई के लिए निर्बाध आपूर्ति जारी रखें। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम के भंडारों में गेहूं और चावल आदि का पर्याप्त भंडार है। हिमाचल प्रदेश में भी गेहूं आटा, चावल के पर्याप्त भंडार के साथ-साथ 1200 मीट्रिक टन से अधिक नमक और 4000 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का भंडार है इसलिए किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में इस समय चना और मसूर सहित दालों का भी पर्याप्त स्टाॅक है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अन्य राज्यों से दालों की प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कफ़्र्यू में ढील के समय उचति मूल्य की दुकानों में लोगों को आवश्यक वस्तुओं के वितरण के समय सामाजिक दूरी बनाए रखने का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिले में नागरिक आपूर्ति निगम के 1500 मीट्रिक टन के भंडारण क्षमता वाले चैतूड़ू और सिद्धपुर भंडारों, जिनका उद्घाटन होना बाकी है, उनका इस्तेमाल 350 से 400 मीट्रिक टन दालों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के भंडारण के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि निगम की दवा दुकानों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को उपभोक्ताओं के घरों को एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि घबराहट में खरीददारी नहीं करें क्यांेकि प्रदेश में आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के सचिव अमिताभ अवस्थी, महाप्रबंधक मानसी सहाय ठाकुर एवं निदेशक आबिद हुसैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
Read moreDetails© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App