ADVERTISEMENT

पावटा साहिब से 4 सहित सिरमौर से 11 पॉजिटिव आए सामने

सोमवार रात सिरमौर में कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं। 23 घंटे का आंकड़ा 20 हो गया है। ताजा मामलों में तीन नाहन विकास खंड के सुरला के हैं। यहां एक युवक पहले ही संक्रमित मिला था, जिसकी कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री के 8 लोग पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं। चार मामले नाहन शहर के हैं। इसमें यह नहीं पता चला है कि वह किस वार्ड से ताल्लुक रखते हैं क्योंकि इसकी जानकारी स्पष्ट तौर पर उपलब्ध नहीं करवाई गई है।

अलबत्ता यह जरूर बताया जा रहा है कि इन चार में से तीन कालाअंब की उसी फार्मा कंपनी(वेरव बायो जेनियस) के कर्मचारी है जिसके रविवार शाम को पांच कर्मी पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा एक मामला सतौन का है, जबकि एक संक्रमित का संबंध बनौर से है। वही दो मामले पावंटा साहिब क्षेत्र से सामने आए हैं।पावंटा साहिब के मामलों में भाजपा मंडल के महामंत्री देवराज चौहान  भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा भाजपा नेता व प्रवक्ता बलदेव तोमर की 16 वर्षीय भतीजी भी पॉजिटिव पाई गई है। 11 नए मामलों में से 6 महिलाएं हैं।

गौरतलब है कि बीती रात 11:00 बजे 4 मामले सामने आए थे, इसमें कमरऊ के कार्यवाहक तहसीलदार व पटवारी के अलावा भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर का चालक भी संक्रमित पाया गया था। सोमवार दोपहर 5 मामले सामने आए। इसमें जंगलबेरी बटालियन के कमांडेंट के अलावा पावंटा साहिब के डीएसपी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके अलावा तीन का ताल्लुक माजरा क्षेत्र का बताया गया। कुल मिलाकर सिरमौर में कोरोना संक्रमण जारी है।

उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के के पराशर ने कहा कि कुल 11 मामले सामने आए हैं। इसमें से चार नाहन खंड के हैं। वही दो पावंटा साहिब के है। इसके अलावा तीन केस सुरला के हैं। 1-1 केस बनौर व सतौन का है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने माना कि पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले ही पॉजिटिव पाए गए हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!