ADVERTISEMENT

नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 1, 4, 10 व 12 के कुछ क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर किया सील

नगर परिषद नाहन के वार्ड नम्बर 1, 4, 10  व 12 में कोरोना पॉजीटीव के केस पाए जाने के बाद जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां आदेश जारी करते हुए वार्ड नम्बर 1 मंे स्थित रामकुंडी के समीप पूर्व पार्षद परमानंद वर्मा के घर का क्षेत्र, वार्ड नम्बर-4 में स्थित कॉपरेटिव बैंक के पीछे श्रीमती प्रेमवती के घर का क्षेत्र, वार्ड नम्बर-10 में कच्चा टैंक के समीप वर्मा हाउस नम्बर 3118/10 जैन गली के नजदीक और वार्ड नम्बर 12 में आर्मी एरिया के समीप स्थित 122/12 नागेन्द्र गुरूग और रबी गुरूग के घरों का समस्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है   इसके अतिरिक्त वार्ड नम्बर 1,4, 10 व 12  के समस्त क्षेत्रों को बफर जोन घोषित किया गया है।

इस क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति को छोड़कर लोगों के एक ही स्थान पर इक्कठा होने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा तथा उन्हे अपने घरों मे ही रहना होगा। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार का समारोह, प्रदर्शन, बैठक, जुलूस, कार्यशाला, सामुदायिक या धार्मिक आयोजन नहीं करेगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में दवाइयों की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। कन्टेनमेंट जोन में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर द्वार पर संबंधित वार्ड के पार्षद की सहायता से की जाएगी। आवश्यक सेवाओं में लगे सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे लेकिन उन्हें सोशलडिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा और सरकार के अन्य सभी दिशा निर्देशों काभी पालन करना होगा।

यह आदेश मजिस्ट्रियल ड्यूटी, पुलिस कर्मियों, अधिकारियों, तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में लगे अधिकृत व्यक्तियों व वाहनों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे कर्मियों पर लागू नहीं होंगे। सील किए गए क्षेत्र में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन द्वारा समय-समय पर सैनिटाईजेशन की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाया गया उसके विरूद्ध आईपीसीकी धारा 269, 270 व 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51, 54 व 56 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!