• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

रोहड़ू का चांशल इलाका अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में होगा विकसित : जय राम ठाकुर

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

424
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

You may also likePosts

हिमाचल में भारी बारिश का कहर जारी : 3 जिले हाई अलर्ट पर- बादल फटने और बाढ़ आने की चेतावनी

मानवता शर्मसार : हिमाचल में नशेड़ी बेटे ने मां से मांगे 50 रुपए- ना मिलने पर बनाया बंधक, फिर…

सिरमौर में फिर टूटा भरोसा: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

पांवटा साहिब में महिला के पास से अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला ज़िला के रोहड़ू स्थित रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के मनोरम चांशल क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार इसके लिए पर्याप्त अधोसंरचना उपलब्ध करवाएगी ताकि अधिक संख्या में साहसिक एवं बर्फ खेल प्रेमियों को यहां आकर्षित किया जा सके।
जय राम ठाकुर ने कहा कि हालांकि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र राज्य की राजनीति का मुख्य केन्द्र रहा है परन्तु रोहड़ू के अधिकतर दूरदराज क्षेत्र आज भी विकास की दृष्टि से पिछड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगभग 11 माह का कार्यकाल पूरा करने जा रही है और यह अवधि आम लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों में आम लोगों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। प्रदेश के लोग वर्तमान सरकार तथा पूर्व सरकार के कार्य के बीच अन्तर को महसूस कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना किसी राजनीतिक भेदभाव से कार्य सुनिश्चित बनाए हैं और प्रदेश का समग्र व संतुलित विकास करना ही राज्य सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए अपने पहले बजट में 30 नई योजनाओं को आरम्भ करने की घोषणा की।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के लिए गृहिणी सुविधा योजना आरम्भ की गई है, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज तक इस योजना के अंतर्गत 35 हजार लोगों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का विकास सुनिश्चित बनाने के लिए भी विभिन्न योजनाएं आरम्भ की हैं।
मुख्यमंत्री ने खड़ापत्थर-शीलघाट-शरोंथा-टिक्कर-सरी-झड़ग-शीलघाट सड़कों को मुख्य ज़िला सड़कें बनाने की घोषणा की। उन्होंने सीमा कॉलेज में बहुद्देश्यीय सभागार, केंटीन तथा आधुनिक छात्रा छात्रावास, रोहड़ू में पार्किंंग परिसर, सीमा-रतनाड़ी सड़क के स्तरोन्यन के लिए 20 लाख व क्षेत्र के विभिन्न सम्पर्क मार्गों के लिए 80 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कांडा में पशु औषधालय खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने रतनाड़ी में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की तथा  उन्होंने निर्माणाधीन सब्जी मंडी रोहड़ू के कार्य में तेजी लाने का भी आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने न केवल प्रदेश की विकासात्मक मांगों को अधिमान दिया है बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के समय में राज्य सरकार को तत्काल वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्नेह की बदौलत ही केन्द्र ने लाहौल घाटी तथा चम्बा ज़िला के होली में इस वर्ष के सितम्बर माह में असमायिक बर्फबारी के कारण फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सात हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाए।
मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व 10.30 करोड़ रुपये की लागत से समोली में 70 मीटर लम्बे पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने 7.24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा के प्रशासनिक खंड का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद धमान्दर-ज्वाड़ी-मस्तोट, बाशला-अंतापु-सरीधार तथा कोफटू-कोराला-पैखाधार-बजशाल के लिए बनने वाली सड़कों का भूमि पूजन किया, जिनके निर्माण पर क्रमशः 5.19 करोड़, 4.25 करोड़ तथा 4.70 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
आज प्रातः रोहड़ू पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने रोहड़ू में भारी जनसमूह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना।
शिक्षा एवं संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार का 10 माह का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले निर्णय में, बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से 70 वर्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री ने राज्य हेलीकॉप्टर को प्रदेश आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार के निकट सुनिश्चित बनाने के लिए जन मंच को आरम्भ किया है।
सांसद वीरेन्द्र कश्यप ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण तथा प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए आपसी समन्वय से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुनिश्चित बनाया है कि प्रदेश के विकास में धन की कमी आड़े न आए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश के लिए 70 राष्ट्रीय उच्च मार्ग स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जो प्रदेश सरकार की हिमाचल प्रदेश को देश का शिक्षा हब बनाने के प्रति अपनी वचनबद्धता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए आरम्भ की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
विधायक एवं मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने कहा कि प्रदेश को जय राम ठाकुर के रूप में एक प्रगतिशील, परिश्रमी व ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर प्रदेश के लोगों की विकासात्मक जरूरतों व आकांक्षाओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं जो सरकार की प्रदेश के समग्र विकास की वचनबद्धता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ निहित स्वार्थी लोगों ने ठियोग-कोटखाई-हाटकोटी-रोहडू़ सड़क मामले का राजनीतिकरण किया, जिससे क्षेत्र के लोगां को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री से सड़क के शेष बचे भाग का कार्य शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।
पूर्व विधायक व राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बालनाहटा ने कहा कि रोहड़ू क्षेत्र में अधिकतर समय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व रहा है बावजूद इसके यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से उपेक्षित रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर उन क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं जो किन्हीं कारणों से विकास की दृष्टि से उपक्षित रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की विकासात्मक मांगों पर सहानुभूतिपूर्व विचार करने का आग्रह किया।
रोहड़ू क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार शशिबाला ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रगतिशील नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में विकास में तेजी आई है।
मण्डल अध्यक्ष बलदेव रांटा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्यों का स्वागत किया। चौपाल के विधायक बलदेव वर्मा, महिला मोर्चा महासू की अध्यक्ष प्रवीण छाजटा, उपायुक्त अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल व अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share185SendTweet100
Previous Post

video रेणुका जी : नदी में गिरी निजी बस, पांच की मौत, दर्जनों गंभीर रूप से घायल

Next Post

परम्पराओं, पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन को बचाने को जुटे हाथ , गांव की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर

Related Posts

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में भारी बारिश का कहर जारी : 3 जिले हाई अलर्ट पर- बादल फटने और बाढ़ आने की चेतावनी

15 hours ago
मानवता शर्मसार : हिमाचल में नशेड़ी बेटे ने मां से मांगे 50 रुपए- ना मिलने पर बनाया बंधक, फिर…
अपराध

मानवता शर्मसार : हिमाचल में नशेड़ी बेटे ने मां से मांगे 50 रुपए- ना मिलने पर बनाया बंधक, फिर…

1 day ago
नाहन : पुलिस कस्टडी से फरार ट्रायल कैदी दबोचा
अपराध

सिरमौर में फिर टूटा भरोसा: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

2 days ago
पांवटा साहिब में महिला के पास से अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज
अपराध

पांवटा साहिब में महिला के पास से अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

2 days ago
Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
ऊना

Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

2 days ago
Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़
मुख्य ख़बरें

Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़

2 days ago
ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी
अपराध

ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी

2 days ago
दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा
मुख्य ख़बरें

दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा

2 days ago
हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
अपराध

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

2 years ago
Load More
Next Post
परम्पराओं, पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन को बचाने को जुटे हाथ , गांव की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर

परम्पराओं, पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन को बचाने को जुटे हाथ , गांव की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर

रेणुका  जी नदी में  गिरी बस हादसे की दर्दनाक तस्वीरे

बस दुर्घटना में 9 व्यक्तियों की मृत्यु और 43 घायल , होगी मेजिस्ट्रियल जांच , प्रशासन ने दी फोरी राहत

रेणुका  जी नदी में  गिरी बस हादसे की दर्दनाक तस्वीरे

नाहन : बस हादसे के मृतकों व घायलों की सूची जारी, 9 की मौत 8 बच्चो सहित 51 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company