• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

प्रदेश सरकार कमज़ोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध बोले मुख्यमंत्री

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
405
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

( जसवीर सिंह हंस ) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू जिला के बजौरा स्थित मेला मैदान हाट में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, युवा एवं कमज़ोर वर्गों कल्याण के लिए वचनबद्ध है तथा सरकार ने इन वर्गो के कल्याण के लिए बजट में अनेक कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की बागडोर सम्भालने के उपरान्त ऐसा कोई भी दिन नहीं बीता जब सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए कोई निर्णय व पहल न की हो। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का वर्तमान प्रदेश सरकार पर पूर्ण विश्वास है। ऐसे में सरकार का यह दायित्व बनता है कि वे उनकी अपेक्षओं पर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निर्धारित लक्ष्यों को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह खुशी का विषय है कि 100 दिनों में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

You may also likePosts

मानवता शर्मसार : हिमाचल में नशेड़ी बेटे ने मां से मांगे 50 रुपए- ना मिलने पर बनाया बंधक, फिर…

सिरमौर में फिर टूटा भरोसा: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

पांवटा साहिब में महिला के पास से अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

जय राम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त थी। ड्रग माफिया, खनन माफिया तथा तबादला माफिया पूर्व सरकार को चला रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की बागडोर सम्भालते ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए गुड़िया हैल्पलाइन, शक्ति बटन ऐप तथा विभिन्न अवैध गतिविधियों खनन, नशा तस्करी इत्यादि पर नजर रखने के लिए होशियार सिंह हैल्पलाइन आरम्भ की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री लोक भवनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 30 लाख का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुआें के संरक्षण के लिए पग उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में वर्तमान सरकार के 100 दिन पूरा होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री से भेंट की है और प्रधानमंत्री प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से सन्तुष्ट है।

मुख्यमंत्री ने प्रकृति अध्ययन केन्द्र बंजार के लिए 3.70 करोड़ रुपये, लोक भवन के लिए 30 लाख तथा विधानसभा के अतिरिक्त लोक भवन के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने पनारसा-दलाशा सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, स्नान घाट के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा बालकनाथ एवं माहुनाग मन्दिरों के निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये की घोषणा की।

उन्होंने साराबाई में 231.30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली रेरी-मशगन उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने साराबाई में 337.32 लाख रुपये की लागत से निर्मित 33 केवी विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया तथा शमशी में 2.20 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ग्रेटर हिमालयन नेशनल पार्क (जीएचएनपी) के विवेचन केन्द्र तथा पिरडी में 100.80 लाख रुपये की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी।

उन्होंने ढालपुर कला केन्द्र के निकट 122.21 लाख रुपये की लागत से निर्मित कार पार्किंग का लोकार्पण किया। परिवहन एवं वन मंत्री गोबिन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा विभिन्न राज्यों के दर्जनभर से अधिक मुख्यमंत्रियों के शामिल होने से यह दिन ऐतिहासिक बन गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से बजौरा में प्रवेश द्वार के निर्माण का आग्रह किया। क्योंकि यहीं ये कुल्लू जिला में प्रवेश होता है।

उन्होंने कहा कि पण्डोह से बगलामुखी माता मन्दिर के बीच रज्जू मार्ग का शीघ्र निर्माण किया जाएगा, इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सांसद राम स्वरूप ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के 100 दिन अन्य प्रदेशों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट अपने आप में ऐतिहासिक है, जिसमें प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए 30 नई योजनाएं आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि भानूपल्ली-बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाईन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

बंजार के विधायक सुरेन्द्र शोरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने समाज के कमज़ोर वर्गों का कल्याण सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मनरेगा के अन्तर्गत रोज़गार दिवसों को 100 दिन से बढ़ाकर 120 किया है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर ने नेतृत्व में प्रदेश नई ऊचॉंइयां हासिल करेगा। उन्होेने मुख्यमंत्री से बंजार क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मनाली के भूपेन्द्र कुमार और पवन कुमार ने मुख्यमंत्री को राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का चैक प्रदान किया। भाजपा मण्डलाध्यक्ष चुन्नी लाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का इस अवसर पर स्वागत किया।

ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, आनी के विधायक किशोरी लाल व जवाहर ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, उपायुक्त कुल्लू युनूस, पुलिस अधिक्षक मण्डी शालिनी अग्निहोत्री व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share166SendTweet100
Previous Post

उन्नत कृषि यंत्रों का वितरण योजना के अन्तर्गत किसानों को अनुदान पर उपलब्ध

Next Post

पांवटा साहिब : आसमानी बिजली गिरने से महिला झुलसी

Related Posts

मानवता शर्मसार : हिमाचल में नशेड़ी बेटे ने मां से मांगे 50 रुपए- ना मिलने पर बनाया बंधक, फिर…
अपराध

मानवता शर्मसार : हिमाचल में नशेड़ी बेटे ने मां से मांगे 50 रुपए- ना मिलने पर बनाया बंधक, फिर…

54 minutes ago
नाहन : पुलिस कस्टडी से फरार ट्रायल कैदी दबोचा
अपराध

सिरमौर में फिर टूटा भरोसा: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

5 hours ago
पांवटा साहिब में महिला के पास से अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज
अपराध

पांवटा साहिब में महिला के पास से अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

5 hours ago
Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
ऊना

Himachal: 50 करोड़ रुपये से बन रहा है राजीव गांधी डे-बोर्डिंग, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

19 hours ago
Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़
मुख्य ख़बरें

Mandi: पत्नी 2 साल से बिस्तर पर…बेटी भी मानसिक रूप से परेशान, नारायण सिंह पर टूटा दुखाें का पहाड़

20 hours ago
ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी
अपराध

ऊना में दिनदहाड़े गोलीकांड, बाल कटवा रहे युवक पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने की नाकाबंदी

21 hours ago
दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा
मुख्य ख़बरें

दरकती पहाड़ी, डर में जिंदगी… फिर भी गांव छोड़ने को तैयार नहीं लोग, खेतों में लगाया डेरा

1 day ago
हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
अपराध

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

2 years ago
ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें
मुख्य ख़बरें

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

2 years ago
Load More
Next Post
पांवटा साहिब : आसमानी बिजली गिरने से महिला झुलसी

पांवटा साहिब : आसमानी बिजली गिरने से महिला झुलसी

नाहन में धूं-धूं कर जलीं महिंद्रा पिकअप व मारूति कार

नाहन में धूं-धूं कर जलीं महिंद्रा पिकअप व मारूति कार

जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए छः मुख्य स्वास्थ्य योजनाएं शुरू की

जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लिए छः मुख्य स्वास्थ्य योजनाएं शुरू की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!