कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर की ओर से की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पलटवार किया है। अनुराग ने बयान दिया था कि राहुल गांधी ने जहां-जहां रैली की है, वहां कांग्रेस हारी है। इस पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि गलत बयानबाजी, गुमराह करना, गाली देना अनुराग की जीवन शैली है। यह बात मुख्यमंत्री ने लक्कड़ बाजार में वाल्मीकि जयंती पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में होने वाली राहुल गांधी की रैली पूरी तरह सफल होगी। रैली में राहुल गांधी के साथ एक और सदस्य भी यहां आएंगे। इस रैली में कैबिनेट के सदस्य, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समेत आम जनता शामिल रहेगी।
उन्होंने बताया कि चुनाव अभियान का आगाज हो गया है। वीरभद्र ने कहा कि उन्होंने जो भी चुनाव ग्रामीण क्षेत्र से लड़े हैं, वहां पैदल चलकर ही प्रचार किया है। यह तक कह डाला कि बाकी जो चुनाव ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लड़े है वह पैदल चलकर ही लड़े है।