• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

CM सुक्खू ने घुमारवीं काे दी करोड़ाें की साैगात, मनरेगा योजना काे लेकर घेरी केंद्र सरकार

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले के अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को तेज करते हुए करीब 79 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अखिल भारतीय पैंशनर दिवस के तहत आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और जनसभा को संबोधित किया।

खेल परिसर की रखी आधारशिला, पुलिस थाने का उद्घाटन

मुख्यमंत्री दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हैलीकॉप्टर से एम्स बिलासपुर पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग द्वारा घुमारवीं आए। उन्होंने अपने दौरे का आगाज युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए किया। सीएम ने 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुउद्देश्यीय खेल परिसर की आधारशिला रखी। इसके अलावा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने 4.82 करोड़ रुपए से निर्मित पुलिस थाना घुमारवीं का उद्घाटन किया और पुलिस कर्मियों के लिए 6 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आवासीय क्वार्टरों की नींव भी रखी।

You may also likePosts

हिमाचल में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, 6 जिलों के लिए रहेगा ऑरैंज अलर्ट

पांवटा साहिब: 29 जुलाई को होगा नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह

पांवटा साहिब : सड़क हादसे में युवक की मौ*त 

जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान

सड़कों और पुलों से सुधरेगी कनैक्टिविटी

क्षेत्र में सड़क नैटवर्क को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने कई अहम परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने 6.13 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड होने वाली 7 किलोमीटर लंबी अमरपुर-हड़सर-डाहड-जमन-घुमारवीं सड़क की आधारशिला रखी। वहीं, सीर खड्ड पुल पर 34.95 करोड़ रुपए की लागत से 31 किलोमीटर लंबी घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई सड़क के अपग्रेडेशन कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही 3.67 करोड़ रुपए से बने वर्षा जल संग्रहण (चैक डैम) का उद्घाटन और सीर खड्ड पर 6.80 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 68 मीटर लंबे जीप योग्य पुल की आधारशिला भी रखी।

युवाओं को खेलों से जोड़ने का संकल्प

पैंशनर दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि घुमारवीं में बनने वाला बहुउद्देश्यीय खेल परिसर युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने घोषणा की कि इस परिसर में बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल और कुश्ती जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सीएम ने आश्वासन दिया कि अगले 2 वर्षों में इस परिसर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन और इसके स्वरूप को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कमजोर करने की मंशा सही नहीं है। उन्होंने चिंता जताई कि यदि मनरेगा योजना बंद होती है या इसे कमजोर किया जाता है, तो इसका सबसे अधिक नुक्सान हिमाचल प्रदेश के लोगों को होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, खेल मंत्री यादविंदर गोमा सहित जिले के पूर्व विधायक और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Share160SendTweet100
Previous Post

HPU के अधीन निजी बीएड कालेजों में खाली रह गईं 1019 सीटें

Next Post

हिमाचल की युवा पीढ़ी काे बर्बाद करने की साजिश नाकाम, पंजाब की महिला तस्कर ”चिट्टे” सहित गिरफ्तार

Next Post
पच्छाद : गोली लगने से व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया  गिरफ्तार

हिमाचल की युवा पीढ़ी काे बर्बाद करने की साजिश नाकाम, पंजाब की महिला तस्कर ''चिट्टे'' सहित गिरफ्तार

घने कोहरे की संभावना के दृष्टिगत जनहित परामर्श : एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा

घने कोहरे की संभावना के दृष्टिगत जनहित परामर्श : एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा

The word "Crime" written in tile letters isolated on a white background.

हिमाचल में सुनसान राह पर हैवानियत! महिला से की छीना-झपटी... फिर दांतों से काटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App