धनीराम शांडिल ने किया दुर्घटना पर शोक व्यक्त |

​( अभिजोत सिंह ​) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने सोलन जिले के कण्डाघाट उपमण्डल में कण्डाघाट-चायल मार्ग पर हुई दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा तीन व्यक्ति घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार सोलन की पुलिस चौकी चायल के तहत रविवार को एक गाड़ी दुर्घटना हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 युवक ज मी हुए हैं। जानकारी के अनुसार चायल के समीप डमडार के पास एक टाटा सफारी एचपी 14बी, 8900 अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार परविंद्र सिंह निवासी भूइंरा (अश्वनीखड्ड ) की मौत हो गई। कार हादसे में सोलन के रजत ठाकुर (22), अभिमन्यू (26) व दीपक (27)घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी सोलन से वाया अश्वनीखड्ड व झाझा होकर चायल की ओर जा रहे थे। गाड़ी को अभिमन्यू चला रहा था।

घटना दोपहर बाद करीब अढ़ाई बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी चायल व 108 एंबुलेंस को दी। पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायत से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात 108 के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद परमिंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की पुष्टि चौकी प्रभारी चायल जिया लाल ने की है।

 

Related Posts

Next Post
error: Content is protected !!