ADVERTISEMENT

हार्टअटैक से पुलिस जवान की मौत ।

(विजय ठाकुर ) कांगडा के पुलिस थाना फतेहपुर में तैनात आनरेरी हैड कांस्टेबल (एचएचसी) धर्मपाल (45) की आज  दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। थाना प्रभारी मनोहर चौधरी ने बताया कि धर्मपाल को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उनका नूरपुर अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवाने के बाद पैतृक गांव मुकेरिया(पंजाब) में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। डीएसपी ज्वाली धर्मचंद वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। धर्मपाल दो बेटियां, दो  बेटे व पत्नी पीछे छोड़ गए है । फतेहपुर पुलिस कर्मियों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Posts

Next Post