देव महाकुंभ दशहरा पर्व में भव्य महा आरती से गुंजायमान होगी देवभूमि,एक साथ सभी देवी देवताओं की आरती होगी शुरू

 

देव महाकुंभ दशहरा पर्व में दिव्य एवं भव्य महा आरती के आयोजन से देवभूमि गुंजायमान होगी। यह दृश्य ईश्वरीय शक्ति का एक मनोरम गगनचुंबी बाध्य ध्वनि के साथ आकर्षण एवं आशीष प्रदान करने वाला होगा। यह बात पुजारी कल्याण संघ के अध्यक्ष इंद्र देव शास्त्री ने कही। उन्होंने वन मंत्री व उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपा कि दशहरा पर्व में एक दिन भव्य महा आरती का आयोजन किया जाए और वन मंत्री ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

इस दौरान उनके साथ उपाध्यक्ष धनीराम चौहान,महामंत्री इशरी दास शर्मा,खंडों के प्रधान मनोहर लाल शर्मा, गुरदयाल,दौलत राम,पुजारी राजू व जिला पुजारी संघ के प्रवक्ता धनेश गौतम भी मौजूद रहे। इससे पहले देव सदन में पुजारी कल्याण संघ की बैठक हुई और निर्णय लिया गया कि दशहरा पूर्व में 300 से अधिक देवी देवता आते हैं और पूजा व आरती से सुबह व सांय का माहौल वेहद देव मय होता है। लेकिन सभी देवताओं की आरती देव कैंपों में होती है और अपनी अपनी परंपराओं के अनुसार की जाती है।

निर्णय लिया गया कि कियूं न एक दिन महा आरती का आयोजन किया जाए और एक समय पर एक साथ पूरे देव कैंप में भव्य आरती की जाए। इससे एक साथ देव ध्वनि से पूरा ढालपुर मैदान गुंजायमान हो उठेगा और यहां पर आए लोग जहां इस देव वातावरण से प्रफुलित हो उठेगें वहीं एक साथ सैंकड़ों देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा। हजारों बाध्य यंत्र एक साथ बजेंगे और सैंकड़ों शंख ध्वनि एक साथ निकलेगी जिससे पूरा बातावरण शुद्ध होगा व देव शक्ति प्रवल होगी। यदि इस योजना पर मोहर लग गई तो इस तरह का आयोजन पहली बार दशहरा पर्व में होगा और देव ध्वनि से देव शक्ति का आह्वान होगा। धनेश गौतम : प्रवक्ता जिला पुजारी कल्याण संघ देव धरती कुल्लू

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Twitter Youtube
-->
error: Content is protected !!