सिरमौर में देवदार की लकड़ी की तस्करी का भांडाफोड 54 नग बरामद

राजगढ़ वन निगम के कर्मचारियों ने उपमंंडल से देवदार की गेलियों की तस्करी करते हुए एक ट्रक से 54 नग बरामद किये है। उप मंडल राजगढ़ की हाब्ब्न बीट के सहायक प्रंबधक लक्ष्मी सिंह ने राजगढ़ पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि सरकारी लकड़ी लोट नंबर 12-16-17 एचएल से 54 नग, जिनका कास्ट 4.002 घन मीटर है, चोरी कर क्षेत्र के बाहर ले जाने की कोशिश की जा रही थी।

You may also likePosts

इन देवदार की 54 गेलियों की कीमत 2 लाख रुपये आंकी गई है। इन गेलियों पर वन निगम का है बर भी लगा हुआ है। कुछ लोग शनिवार रात को इन गेलियों को चुरा कर ट्रक नंबर एचपी 16-5565 में ले जाने की फिराक में थे कि वन निगम की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक को पकडा, मगर वन माफिया अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गये।

देवदार की गेलियों से लदा यह ट्रक शष्ठार गांव के पास वन निगम की टीम ने दबोचा। मामले की पुष्टि करते हुए राजगढ़ के डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया की वन निगम के कर्मचारियों द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ देवदार के 54 गोले को चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!