• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

चलने-फिरने में असमर्थ पिता को पीठ पर उठाकर करवाए बाबा बालक नाथ के दर्शन

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

जहां आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बुजुर्ग अपने ही बच्चों से उपेक्षा का दर्द झेलने को मजबूर हैं, वहीं गगरेट उपमंडल के गांव लुहारली निवासी कुलजस राय ने अपने कर्म से समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कुलजस राय अपने 98 वर्षीय पिता गुरदास राम को पीठ पर उठाकर बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में दर्शन करवाने पहुंचे। काबिले गौर है कि गुरदास राम उम्र के इस पड़ाव पर चलने-फिरने में असमर्थ हैं, बावजूद इसके बेटे कुलजस राय ने उनकी वर्षों पुरानी इच्छा को पूरा करने का संकल्प लिया। कठिन रास्तों और भीड़भाड़ के बीच कुलजस राय ने अपने पिता को पीठ पर उठाए रखा और पूरे श्रद्धा भाव से बाबा जी के चरणों में शीश नवाया। इस भावुक दृश्य को देख वहां मौजूद श्रद्धालु भी भावविभोर हो उठे। कुलजस राय के भाई गुलशन राय ने बताया कि उनके पिता गुरदास राम की लंबे समय से बाबा बालक नाथ के दर्शन करने की इच्छा थी। उम्र और स्वास्थ्य आड़े आ रहे थे, लेकिन परिवार ने मिलकर यह निर्णय लिया कि पिता की इच्छा को हर हाल में पूरा किया जाएगा।

You may also likePosts

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

इसी भावना के तहत कुलजस राय ने यह जिम्मेदारी निभाई। आज एक ओर जहां कुछ लोग अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम छोड़ने में संकोच नहीं करते, वहीं कुलजस राय जैसे बेटे समाज को यह संदेश दे रहे हैं कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। यह घटना न केवल एक बेटे के प्रेम और कर्त्तव्य का उदाहरण है, बल्कि आज की युवा पीढ़ी के लिए भी एक सीख है कि अपने वृद्ध माता-पिता का सम्मान करना, उनकी इच्छाओं को समझना और उन्हें पूरा करने का प्रयास करना हमारा नैतिक दायित्व है। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी कुलजस राय की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे सच्ची श्रद्धा व संस्कारों का प्रतीक बताया। यह दृश्य यह साबित करता है कि जब संकल्प मजबूत हो और दिल में माता-पिता के लिए सच्चा प्रेम हो तो उम्र और परिस्थितियां भी बाधा नहीं बनतीं।

Share160SendTweet100
Previous Post

दो पुलिस कर्मी उलझे, एक ने तानी पिस्टल, स्वारघाट की टनल नंबर-दो के पास विवाद, एसपी के पास पहुंची शिकायत

Next Post

2 लाख से अधिक की हैरोइन सहित 3 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

Next Post
2 लाख से अधिक की हैरोइन सहित 3 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

2 लाख से अधिक की हैरोइन सहित 3 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

घर के बाहर खेल रहा 9 साल का मासूम लापता, तलाश में दर-दर भटक रहे माता-पिता

घर से गायब हुई 15 साल की लड़की, जाने से पहले कमरे में छोड़ गई मोबाइल और नोट

शिमला के लक्कड़ बाजार में रात को नशे में धुत्त युवकों ने महिलाओं से की छेड़छाड़

युवक ने दो साल किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मुंह काला, अब कर रहा ब्लैक*मेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App