• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

घर से गायब हुई 15 साल की लड़की, जाने से पहले कमरे में छोड़ गई मोबाइल और नोट

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala

आज के समय में भोली.भाली किशोरियों को झूठे प्यार और झांसे में फांसकर घर से दूर ले जाने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। शातिर युवक पहले भरोसा जीतते हैं, फिर भावनात्मक दबाव बनाकर लड़कियों को परिवार से दूर कर देते हैं, जहां उनका शारीरिक और मानसिक शोषण तक किया जाता है। ऐसी ही आशंकाओं के बीच राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चिंता और सनसनी फैला दी है।

15 साल की लड़की लापता

दरअसल राजधानी के संजौली थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। किशोरी के अचानक गायब होने के बाद जब परिजनों ने घर की तलाशी ली, तो उन्हें एक पत्र मिला, जिसे सुसाइड नोट बताया जा रहा है। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी की बड़ी बहन ने बताया कि उनकी बहन 4 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे घर से बाहर निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। हैरानी की बात यह रही कि घर से निकलते समय किशोरी अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई थी, जिससे उससे संपर्क करना असंभव हो गया है। परिजनों के अनुसार वह अपने साथ लगभग एक हजार रुपये नकद लेकर गई थी।

सुसाइड नोट ने बढ़ाई परिजनों की चिंता

You may also likePosts

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी ने घर में एक पत्र छोड़ा है, जिसमें उसने वापस न लौटने की बात लिखी है। पत्र में आत्महत्या से जुड़े विचारों का भी जिक्र है, जिससे परिवार और ज्यादा दहशत में आ गया। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार को आशंका है कि कहीं कोई युवक किशोरी को बहला.फुसलाकर अपने साथ तो नहीं ले गया। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां नाबालिग लड़कियों को प्रेम का झूठा सपना दिखाकर घर से भगा लिया जाता है। बाद में ये लड़कियां मानसिक, शारीरिक और सामाजिक शोषण का शिकार हो जाती हैं। इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस भी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

अपहरण का मामला दर्ज, तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए संजौली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर सूचना भेज दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को किशोरी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या संजौली पुलिस से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि किशोरी को सुरक्षित ढूंढना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Share160SendTweet100
Previous Post

2 लाख से अधिक की हैरोइन सहित 3 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

Next Post

युवक ने दो साल किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मुंह काला, अब कर रहा ब्लैक*मेल

Next Post
शिमला के लक्कड़ बाजार में रात को नशे में धुत्त युवकों ने महिलाओं से की छेड़छाड़

युवक ने दो साल किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मुंह काला, अब कर रहा ब्लैक*मेल

हिमाचल में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

हिमाचल में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

शीतलहर की चपेट में हिमाचल, ताबो में -10.8 डिग्री तक लुढ़का तापमान, घने कोहरे का अलर्ट जारी

शीतलहर की चपेट में हिमाचल, ताबो में -10.8 डिग्री तक लुढ़का तापमान, घने कोहरे का अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App