घियागी में अग्नि पीडि़तों को राहत सामग्री प्रदान की

( धनेश गौतम ) जिला कुल्लू की बंजार घाटी के गांव घियागी में अग्नि
पीडि़तों को प्रयास फ ाउंडेशन भुंतर द्वारा राहत सामग्री प्रदान की गई।
गौर है कि मई माह में बंजार उपमंडल के घियागी गांव में आगजनी की घटना से
6 परिवार बेघर हो गए थे और उनका काफ ी नुकसान हुआ था। वहीं, प्रयास फ
ाउंडेशन भुंतर ने वीरवार को उक्त गांव में पहुंच कर इन परिवारों को राहत
सामग्री प्रदान की। संस्था ने इन परिवारों को बिस्तर, कंबल, कुकर, फ
ोल्डिंग बैड, बर्तन व घर निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली वस्तुओं सहित
कृषि कार्य के लिए प्लास्टिक क्रेट भेंट किए।

यह सामान संस्था के संचालक सुरेश गोयल व सह संचालक जीवन प्रकाश व जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य डोला सिंह महंत ने वितरित किया। संस्था के संचालक सुरेश गोयल व सह संचालक
जीवन प्रकाश ने संस्था की ओर से उस अज्ञात पुरुष का धन्यावाद किया है।
जिसने अग्नि कांड प्रभावितों को बिस्तरे उपलब्ध करवाए हैं। इसके साथ ही
संस्था ने पारला भुंतर स्थित सुंदरकांड ग्रुप का भी सहयोग देने के लिए
धन्यावाद किया है। संस्था ने राहत सामग्री को भुंतर से घियागी पहुंचाने
के लिए जीप यूनियन भुंतर का भी इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि प्रयास फ ाउंडेशन संस्था भुंतर की एक समाजसेवी संस्था है।
संस्था काफ ी समय से विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देती आ रही
है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!