गैस सिलेंडर फटने से 12 कमरों का घर जलकर राख

गोहर उपमंडल के नान्डी में तेज सिंह और घनश्याम के घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से 12 कमरों का घर राख हो गया। घर में कुल 3 गैस सिलेंडर थे, जिनमें एक के फटने के तो पता चल गया लेकिन बाकी 2 के बारे कोई जानकारी नही है। जानकारी के मुताबिक तेज सिंह और घनश्याम के परिवार एक साथ इसी घर में रहते थे और सारी जमापूंजी इसी घर में संग्रहित थी। अनुमान है कि इस घर के जलने से 4 से 5 लाख का कम से कम नुकसान हुआ है। घर के नीचे वाली मंजिल में गौ शाला थी जहां जानवर बंधे थे। जानकारी के मुताबिक गौ शाला के जानवरों की चमड़ी भी जल गई है।

हादसे में किसी इंसान की जान को कोई नुकसान नही हुआ है परिवार के सभी लोग सुरक्षित है। यह आग इतनी तेजी से फैली की किसी को समझ नही आया कि क्या करें और क्या ना करें। पूरा परिवार घर जलने से सदमें में है और सरकारी सहायता का इंतज़ार कर रहा है लेकिन अभी मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नही पहुंचे है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नही पाया जा सका था।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!