ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर

 

नाहन- 03 जून। वर्तमान प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर तथा स्वरोजगार प्रदान करने के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिला सिरमौर में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नाहन युवाओं को अनेकों व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।

यूको आरसेटी सिरमौर में पिछले 03 वर्षों में ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग के 07 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिनमें 166 युवतियों व महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। गत तीन वर्षो में 72 महिलाओं ने अपना स्वयं का रोजगार सृजित कर लिया है जबकि अन्य 94 प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं रोजगार के लिए प्रयासरत है जिन्हें संस्थान द्वारा बैंकों के माध्यम से ऋण के रूप में आर्थिक सहायता तथा अन्य सभी प्रकार के सहयोग प्रदान किए जा रहे है। इसके अतिरिक्त इन्हें व्यक्तित्व विकास, मार्केटिंग, उद्यमशीलता कौशल भी सिखाया जाता है ताकि उनमें आत्मविश्वास पैदा हो और वह अपना व्यवसाय सफलतापूर्ण संचालित कर सके।

इस संस्थान द्वारा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक बैच में जिला की 28 से 30 युवतियों को 35 दिनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिसमें उनके रहने तथा खाने की व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाती है। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को संस्थान द्वारा विभिन्न स्थानों पर अनुभव भ्रमण के लिए भी भेजा जाता है ताकि वह अपने व्यवसाय से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान तथा नई तकनीकों को सीख सके। संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के साथ 02 वर्ष तक समन्वय भी स्थापित किया जाता है, ताकि उन्हें अपना स्वरोजगार स्थापन तथा संचालन में आने वाली समस्याओं का समाधान हो सके।

सिरमौर की ज्योति बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के साथ लगते गांव सेन की सैर की ज्योति ठाकुर पुत्री बलवीर सिंह आज महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रही है। ज्योति की उम्र 24 वर्ष है उन्होंने इतिहास विषय में स्नातकोत्तर डिग्री ग्रहण की है। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ मेहंदी लगाने का भी शौक था धीरे-धीरे उन्होंने ब्यूटीशियन कला की बारिकियों को समझा और वर्ष 2020 से इस शौक को व्यवसाय बनाना आरंभ किया।

ज्योति ने वर्ष 2023 में यूको आरसेटी नहान से एक माह का ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण लिया, जहां उन्हें प्रेरणा तथा दिशा मिली अब वह अन्य महिलाओं को ब्यूटीशियन कोर्स के प्रशिक्षण देने के लिए भी पात्र बन गई है। ज्योति प्रतिमाह 18 से 20 हजार रुपये इस व्यवसाय से कमा रही है तथा जिस तरह से उनके कार्यों का प्रचार -प्रसार हो रहा है निश्चित रूप से उनकी आय में और अधिक वृद्धि होगी।

 

https://we.tl/t-4RL1GwSxsEHSWSYR

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!