रेणुकाजी ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, मामला दर्ज
दिनांक 27-04-2026 को थाना रेणुका जी के मुलाजमान स्पैशल अभियान के दौरान ट्रैफिक चैकिंग के लिये ददाहु-नाहन सड़क पर दृष्टि होटल के पास यातायात चैकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान बायरी की तरफ से एक मोटरसाइकिल नं0 HP18C-8084 आई। रोकने का इशारा करने पर चालक ने स्पीड कम करने के बजाय और बढ़ा दी तथा लापरवाही से कट मारते हुए निकला। इस दौरान चालक का हेलमेट HHC राजिन्द्र सिंह की नाक पर लगा, जिससे नाक पर चोट आई और खून बहने लगा। उपचार के लिए घायल पुलिसकर्मी को सिविल अस्पताल ददाहु ले जाकर मेडिकल करवाया गया। यह हादसा मोटरसाइकिल चालक द्वारा वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाने तथा जानबूझकर न रोकने की नीयत से हुआ है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।









