ADVERTISEMENT

द स्कॉलर्स होम स्कूल में एसबीसी काउंसिल सदस्यों का चयन

द स्कॉलर्स होम स्कूल में एसबीसी काउंसिल सदस्यों का चयन

आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को द स्कॉलर्स होम विद्यालय के प्रांगण में बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में एसबीसी काउंसिल सदस्यों का चयन किया गया। इस अवसर का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं टीम भावना का विकास करना रहा।

सावधानीपूर्वक चयन प्रक्रिया के उपरांत सत्र 2026–27 के लिए निम्न विद्यार्थियों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं —

स्कूल काउंसिल सदस्य
हेड बॉय: अदम्य सैनी, कक्षा 12वीं (नॉन-मेडिकल)
हेड गर्ल: सिमरनप्रीत कौर, कक्षा 12वीं (कॉमर्स)
डिप्टी हेड बॉय: वत्सल मल्हान, कक्षा 12वीं (कॉमर्स)
डिप्टी हेड गर्ल: शरलीन कौर, कक्षा 12वीं (कॉमर्स)

स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय: अक्षित राय, कक्षा 11वीं (नाॅन मेडिकल)
स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल: वंशिका, कक्षा 11वीं (ह्यूमैनिटीज)

हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन:

अजीत सिंह हाउस
कैप्टन: प्रांजय तोमर (X)
वाइस कैप्टन: अर्नव शर्मा (IX)

मनु हाउस
कैप्टन: भवेश भार्गव (X)
वाइस कैप्टन: गुंडराज कौर (IX)

श्रवण हाउस
कैप्टन: अभिजय सिंह चौहान (X)
वाइस कैप्टन: राध्या (IX)

ध्रुव हाउस
कैप्टन: आदर्श शर्मा (X)
वाइस कैप्टन: वैभव चौहान (IX)

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग जी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की निदेशक महोदया श्रीमती गुरमीत कौर नारंग जी ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के नेतृत्व के अवसर विद्यार्थियों में अनुशासन, जिम्मेदारी तथा टीम भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।

विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा जी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों के सहयोग एवं समर्थन की प्रशंसा की।

आज के इस सफल आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप बतान एवं उनकी टीम के सदस्यों — श्री प्रवीण कुमार, श्री रोहित शर्मा, सुश्री निशा कुमारी, सुश्री लक्ष्मी शर्मा, श्री सुधीर कुमार, श्री अमित कुमार और श्री भगवंत सिंह को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

विद्यालय के चारों हाउसेस के शिक्षक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी हाउसेस के लीडिंग टीचर्स ने विद्यार्थियों के प्रयासों, आत्मविश्वास एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को विद्यालय की जिम्मेदारियों के लिए चुना जाना उनके लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

इस घोषणा के साथ विद्यालय परिसर में उत्साह एवं गर्व का वातावरण देखने को मिला तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने चयनित परिषद सदस्यों का जोरदार अभिनंदन किया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!