ADVERTISEMENT

Himachal : 22 वर्षीय युवक ने घर में उठाया खौफनाक कदम, मची चीख-पुकार

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर 22 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, मामला उपतहसील पुखरी के तहत ग्राम पंचायत कंदला के बनगाटी गांव का है। मृतक की पहचान सुधीर कुमार (22) निवासी गांव बनगाटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुधीर बुधवार रात को अपने घर आया और फिर कमरे में चला गया। वहां उसने तेज आवाज में वूफर बजा दिया। जब देर रात तक गाने बजते रहे तो सुधीर की मां कमरे की तरफ आई। कमरे के दरवाजे और खिड़कियां अंदर से बंद थीं। मां ने जब खिड़की के शीशे से भीतर देखा तो सुधीर का शव फंदे से लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सुधीर को तुरंत अस्पताल चंबा लेकर गए, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक चंबा, विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल, अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *