ADVERTISEMENT

Himachal: करवाचौथ पर हुई अनहोनी- घर लौटते समय खाई में गिरी कार, युवक की दर्दनाक मौ*त

Khabron wala

करवाचौथ का दिन जहां हर परिवार के लिए खुशियों और उमंग का मौका था, वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घर में सभी को युवक के लौटने का इंतजार था, लेकिन किसे पता था कि रास्ते में काल उसका इंतजार कर रहा है। आनी-कमांद सड़क पर घर लौटते समय एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। करवाचौथ के दिन मिली इस दुखद खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

अचानक अनियंत्रित हुई कार

जानकारी के अनुसार, हादसा कुल्लू जिले के कंडुगाड के पास फडैला नाला के बीते कल गुरुवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ हादसा पास पेश आया है। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार (HP-35-9283) अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में केवल एक ही व्यक्ति सवार था।

इस दुर्घटना में कार सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान तेजेंद्र राणा पुत्र निहाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेजेंद्र गुरुवार दोपहर आनी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

करवाचौथ के दिन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करवाचौथ के दिन घर का चिराग बुझने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस उपाधीक्षक आनी राजीव मेहता ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, आनी प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को फौरी राहत भी दी गई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *