• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

Himachal: लाहौल-स्पीति की मयाड़ घाटी में बाढ़ ने मचाई तबाही, 3 पुल बहे…खेतों में घुसा मलबा

Desk by Desk
12 months ago
in मुख्य ख़बरें
184
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की मयाड़ घाटी में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा ने क्षेत्र के कई गांवों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। करपट, चांगुट, उड़गोस, तिंगरेट, धोधंल और शकोली जैसे गांवों में बाढ़ के कारण लोग दहशत में हैं। बाढ़ की चपेट में आने से तीन पुल पूरी तरह बह गए, जबकि एक प्रमुख पुल पानी में डूब गया है। इसके अलावा खेतों में मलबा घुसने और फसलों के बह जाने से किसानों को भारी नुक्सान हुआ है। कुछ घरों को भी आंशिक क्षति पहुंची है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7 बजे मयाड़ घाटी के गुडहर नाला, करपट नाला, चांगुट नाला, उड़गोस नाला और टिंगरेट नाले में भीषण बाढ़ आ गई। इससे करपट, चांगुट और उड़गोस नालों पर बने तीन पुल बह गए। मयाड़ नाले पर बना एक अन्य बड़ा पुल भी बाढ़ के पानी में डूब गया, जिससे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया है। चोखांग-नैंगघर लिंक रोड भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गया, जिससे गांवों का संपर्क कट गया है। इसके अलावा स्पीति के काजा क्षेत्र में ताम्पा डोगरी, थांगमोचे और लिंगटी रामा की सड़कों पर भी बाढ़ का असर देखा गया, जिससे ये लिंक रोड बंद हो गए हैं।

बाढ़ का सबसे ज्यादा असर मयाड़ घाटी के किसानों पर पड़ा है। उड़गोस गांव के कई खेत मलबे और पानी की चपेट में आ गए, जिससे फसलों को भारी नुक्सान हुआ। कुछ खेत पूरी तरह बह गए, जिसने किसानों की आजीविका पर गहरा आघात पहुंचाया है। बाढ़ के तेज बहाव ने नालों के किनारे बने कुछ घरों को भी नुक्सान पहुंचाया, जिसके चलते कई परिवारों को रातभर जागकर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक आई इस आपदा ने उन्हें डर के साये में जीने को मजबूर कर दिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह के जानी नुक्सान की कोई सूचना नहीं है।

You may also likePosts

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

बाढ़ की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें हरकत में आ गईं। उपमंडल कार्यालय उदयपुर की एक टीम ने तत्काल प्रभावित गांवों में पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिए। करपट गांव में ग्रामीणों को राशन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवाया गया। लोक निर्माण विभाग (एचपीपीडब्ल्यूडी) और जल शक्ति विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और नुक्सान का आकलन शुरू किया। बुधवार सुबह से सड़कों और पुलों की बहाली के लिए कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा, प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भडाना ने बताया कि मयाड़ घाटी में बाढ़ से हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें राहत और बचाव कार्य में पूरी तरह जुटी हुई हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दी जाएगी। वहीं, एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान ने कहा कि राजस्व विभाग नुक्सान का जायजा ले रहा है और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान की जा रही है।

लाहौल-स्पीति की कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा ने इस आपदा पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मयाड़ घाटी के धोधंल, करपट, चांगुट और उड़गोस नालों में आई बाढ़ से से भारी नुक्सान हुआ है। सभी ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर हैं और प्रशासन को स्थिति का जायजा लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वह स्वयं भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की योजना बना रही हैं। वहीं, पूर्व विधायक और भाजपा नेता रवि ठाकुर ने स्थिति को चिंताजनक और भयावह बताते हुए प्रशासन से तत्काल राहत कार्य तेज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नालों के आसपास रहने वाले लोगों से अपील है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें। सरकार को प्रभावित गांवों में तुरंत राहत पहुंचानी चाहिए।

Share160SendTweet100
Previous Post

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी भाषा और साहित्य पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Next Post

‘कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न’ पर कार्यशाला आयोजितटी

Next Post
‘कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न’ पर कार्यशाला आयोजितटी

‘कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न’ पर कार्यशाला आयोजितटी

भाजपा विधायक आशीष शर्मा के चाचा के क्रशर पर पुलिस ने डाली रेड, जेसीबी मशीनें, टिप्पर और सामान जब्त

भाजपा विधायक आशीष शर्मा के चाचा के क्रशर पर पुलिस ने डाली रेड, जेसीबी मशीनें, टिप्पर और सामान जब्त

नशा निवारण एवं पुनर्वास के लिए युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करना नितांत आवश्यकः स्वास्थ्य मंत्री

नशा निवारण एवं पुनर्वास के लिए युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करना नितांत आवश्यकः स्वास्थ्य मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App