• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

Himachal: मां ने बेटे को दिया नया जीवन, पहले पैदल चलकर घटाया वजन- फिर डोनेट की किडनी

Desk by Desk
12 months ago
in मुख्य ख़बरें
184
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

मां का प्यार वह दीपक है, जो अंधेरे में भी राह दिखा देता है, अपनी सांसें देकर भी, संतान की धड़कन बचा देता है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार का दिन मातृत्व, साहस और त्याग की मिसाल बन गया।

मां ने बेटे को दिया नया जीवन

टांडा अस्पताल में 20 वर्षीय आदित्य की जिंदगी को उसकी मां पूजा शर्मा ने खुद की परवाह किए बिना बचा लिया। यह घटना न केवल एक सफल किडनी ट्रांसप्लांट की कहानी है, बल्कि मां के उस अटूट प्रेम की मिसाल भी है, जो हर मुश्किल से लड़ने की ताकत देता है।

You may also likePosts

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

ज्वालामुखी के चौकाठ गांव के रहने वाले आदित्य की जिंदगी लगभग एक साल पहले अचानक बदल गई, जब जांच में सामने आया कि उसकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी।

यह सुनते ही आदित्य की मां पूजा शर्मा ने बिना एक पल गंवाए कहा – “मैं अपने बेटे को किडनी दूंगी”। नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अभिनव राणा भी उस समय मां के इस संकल्प से प्रभावित हुए, क्योंकि उन्होंने पूछा भी नहीं था और मां पहले ही जवाब दे चुकी थी।

टेस्ट में पता चला कि पूजा की किडनी बेटे के साथ पूरी तरह मैच कर रही है, लेकिन एक बड़ी चुनौती सामने आई- उनका वजन। उस समय उनका वजन 75 किलो था, और डॉक्टरों को डर था कि ज्यादा वजन ऑपरेशन में परेशानी पैदा कर सकता है।

बेटे की जान बचाने के लिए पूजा ने खुद को बदलने का संकल्प लिया। वे रोज सुबह 3:30 बजे उठकर पैदल चौकाठ से तीन किलोमीटर दूर नादौन जातीं और वापस आतीं। जिम में कड़ी मेहनत की, डंबल्स उठाए, डायटिंग की और डॉक्टरों की हर सलाह का पालन किया। एक साल की मेहनत के बाद उनका वजन 68 किलो हो गया, और ऑपरेशन के लिए रास्ता साफ हो गया।

मंगलवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिनव राणा और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. अमित शर्मा की अगुवाई में 14वां सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। पूजा शर्मा ने अपनी किडनी बेटे को देकर उसे नई जिंदगी दी। फिलहाल मां-बेटा दोनों सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के ICU में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

टीम की मेहनत

इस सफल सर्जरी में डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. संजीव चौहान, डॉ. दिव्यम कौशल, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नीरज जम्वाल, कल्पना शर्मा, दिव्यांशी शर्मा, एनेस्थीसिया विभाग, ओटी स्टाफ और नर्सिंग टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उसी दिन एक और ऐतिहासिक घटना घटी। शाहपुर के बंडी गांव के जगमोहन का भी किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। खास बात यह रही कि यह उनका दूसरा किडनी ट्रांसप्लांट था। 12 साल पहले उन्हें मैक्स अस्पताल में पहली बार किडनी उनकी मां ने दी थी, और इस बार उनकी पत्नी ने जीवनदान दिया। डॉक्टरों के अनुसार यह पहला मामला है जब टांडा मेडिकल कॉलेज में किसी व्यक्ति का दूसरा किडनी ट्रांसप्लांट हुआ।

गांव में खुशी और गर्व का माहौल

आदित्य की सफलता की खबर जैसे ही चौकाठ गांव पहुंची, लोग खुशी से झूम उठे। सभी ने पूजा शर्मा को “मां की मूरत” और “जिंदा देवी” कहकर सम्मानित किया। गांव के बुजुर्ग कहते हैं “यह सिर्फ ऑपरेशन नहीं, बल्कि एक मां के त्याग की अमर कहानी है।”

Share160SendTweet100
Previous Post

हिमाचल की बेटी को उठा ले गया जम्मू नंबर की गाड़ीवाला, भाई के साथ जा रही थी घर…

Next Post

पांवटा साहिब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 21 पदों हेतू आवेदन आमंत्रित

Next Post
पांवटा साहिब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 21 पदों हेतू आवेदन आमंत्रित

पांवटा साहिब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 21 पदों हेतू आवेदन आमंत्रित

लोक निर्माण मंत्री का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम विक्रमादित्य सिंह करेंगे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की अध्यक्षता

लोक निर्माण मंत्री का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम विक्रमादित्य सिंह करेंगे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की अध्यक्षता

उद्योग मंत्री ने की बल्क ड्रग पार्क की उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता

उद्योग मंत्री ने की बल्क ड्रग पार्क की उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App