• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल: ट्रेन ने कुचल दिया 23 साल का युवक, परिवार को छोड़ गया बेसहारा; पसरा मातम

Desk by Desk
11 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के धर्मपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक एक निजी होटल में काम कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में मदद कर रहा था, लेकिन अचानक परिवार को बेसहारा छोड़ गया। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ट्रेन की चपेट में आया युवक

दरअसल कालका-शिमला रेल मार्ग पर धर्मपुर के पास एक दर्दनाक हादसे में हमीरपुर के युवक की जान चली गई। 23 वर्षीय रणवीर जिला हमीरपुर की बड़सर तहसील के घुमारवीं गांव का रहने वाला था। वह धर्मपुर के एक निजी होटल में काम करता था। मंगलवार देर रात ड्यूटी पर जाते समय वह रेल ट्रैक पार कर रहा था, इसी दौरान वह शिमला से कालका की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण युवक को आने वाली ट्रेन का अंदाजा नहीं लग पाया और वह उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन चालक ने हादसे के तुरंत बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाई और रेल अधिकारियों को सूचित किया। गंभीर रूप से घायल रणवीर को ट्रेन के जरिए टकसाल स्टेशन तक लाया गया, जहां से एंबुलेंस की मदद से उसे तुरंत ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रणवीर ने दम तोड़ दिया।

रणवीर अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। युवक की असमय मृत्यु ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उसके माता-पिता, जो अपने बेटे के सहारे बुढ़ापे की लाठी समझते थे, इस दुखद घटना के बाद बेसुध हैं। गांव में भी मातम का माहौल है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों का कहना है कि रणवीर बेहद मेहनती और जिम्मेदार युवक था।

You may also likePosts

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

BREAKING: हिमाचल में सिमसा माता मंदिर जा रहे 2 परिवारों पर लैंडस्लाइड, महिला की मौत, 7 लोग घायल

वह कुछ वर्षों से धर्मपुर में होटल की नौकरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था और अपने छोटे भाई.बहनों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रहा था। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने रेलवे प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर रेल ट्रैक पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की ओर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्मपुर क्षेत्र में कई जगहों पर लोगों को रेलवे ट्रैक पार कर अपने काम पर जाना पड़ता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

रेल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए रेल पथ पर सुरक्षित क्रॉसिंग, प्रकाश व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। रणवीर की असमय मृत्यु न केवल उसके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरी क्षति है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस दुखद घटना से क्या सबक लेता है।

 

Share160SendTweet100
Previous Post

हिमाचल में अनोखा मामला! राजस्व रिकॉर्ड से गायब हुई व्यक्ति की जमीन, बैंक का लोन अब भी चल रहा

Next Post

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की और से आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Next Post
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल  पांवटा साहिब की और से आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की और से आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में लुड़की, महिलाओं समेत 4 लोगों ने तोड़ा दम- 23 गंभीर

हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में लुड़की, महिलाओं समेत 4 लोगों ने तोड़ा दम- 23 गंभीर

पांवटा साहिब : 3 महीने बाद भी मंदिर में साधु की हत्या की जांच अधूरी , आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से दूर

पांवटा साहिब : 3 महीने बाद भी मंदिर में साधु की हत्या की जांच अधूरी , आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से दूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App