हिमाचल की राजधानी शिमला में हिंदू संघर्ष समिति के नेता मदन ठाकुर और विजय शर्मा गिरफ्तार..

हिमाचल की राजधानी शिमला में हिंदू संघर्ष समिति के नेता मदन ठाकुर और विजय शर्मा गिरफ्तार..

पुलिस ने लगाया ये आरोप..

शिमला पुलिस के अनुसार पुलिस थाना संजौली में दिनांक 06.06.2026 को अजीम मिर्जा की शिकायत पर अभियोग संख्या 39/2026 कई धाराओं के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।शिकायतकर्ता के अनुसार संजौली में उसकी दर्जी की दुकान है, जहां उसके साथ आफताब नामक व्यक्ति भी कार्य करता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दिनांक 06.06.2026 को दिन जब वह अपनी दुकान में मौजूद था, तब कुछ लोग उसकी दुकान में आए और एक युवती को उसके सामने लाकर उससे पहचान संबंधी प्रश्न किए। शिकायतकर्ता के अनुसार युवती द्वारा उसे पहचानने से इंकार करने के बाद उक्त व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की तारें तोड़ दीं तथा उसका वीडियो बनाने का प्रयास किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में शिकायतकर्ता तथा उसके सहकर्मी आफताब को दुकान से बाहर सड़क तक ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई तथा नारेबाजी की गई। उक्त युवती की शिकायत पर महिला थाना शिमला में पिछले कल एक मुकदमा एक आरोपी उबैद के खिलाफ दर्ज किया गया था, जिसे उसमें गिरफ्तार किया गया है। यद्यपि उक्त मामले में उपरोक्त दोनों व्यक्तियों अजीम और आफताब के ऊपर पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत और बयान में कोई आरोप नहीं लगाया गया पर, फिर भी उस मामले में इनकी भूमिका की अभी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी कि इसी पुलिस जांच के बीच में आरोपी विजय और मदन ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर जांच को गैर कानूनी तरीके से प्रभावित कर कानून अपने हाथ में लेकर इन दोनों व्यक्तियों के साथ मारपीट कर सरेआम जुलूस निकाला गया।पुलिस थाना संजौली में दर्ज इस मामले में आरोपियों *मदन ठाकुर पुत्र स्व0 जय सिंह ठाकुर निवासी गांव देवघोडी डा0 सलाना तह व जिला शिमला हि0 प्र0, उम्र 43 साल और विजय शर्मा पुत्र बाल कृष्ण शर्मा निवासी कुमार भवन संजौली तह0 व जिला शिमला हि0 प्र0 उम्र 47 को पिछले कल ही नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनको आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!