ड्यूटी पर जा रहे वाटरगार्ड के साथ बड़ा हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार…हालत गंभीर

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक आल्टो कार करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति जलशक्ति विभाग में कार्यरत है।

ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा जिले की खुनागी सुराह सड़क पर चंदू नाला नामक स्थान पर हुआ। घायल चालक की पहचान रूप सिंह (पुत्र जसवंत सिंह), निवासी गांव सुराह (मंडी) के रूप में हुई है, जो जलशक्ति विभाग में वाटरगार्ड के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह रूप सिंह अपनी कार (नंबर: HP 22-4659) में सवार होकर ड्यूटी पर निकले थे, तभी चंदू नाला के पास कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते समय कार के कई पलटे लगने के कारण वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को खाई से बाहर निकाला और फिर उनको नागरिक अस्पताल बगस्याड ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के लिए रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!