• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

हिमाचल में अब नई तकनीक से खेती, 30 मिनट में एक कनाल भूमि में रोपे जा सकते हैं वैजीटेबल पौधे 20 मिनट में एक किलो बीज की कतारबद्ध हो सकती है बुआई

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
407
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

( धनेश गौतम )  अब हिमाचल प्रदेश में नई तकनीक से नगदी फसलों की खेती करना आसान हो गई हैं। प्रदेश में भी अब नई-नई तकनीकों से खेती करना शुरू हो गई है। प्रदेश जहां ऑर्गेनिक खेती की ओर लगातार बढ़ रहा है वहीं, नगदी फसलों से किसानों की आर्थिकी भी बढ़ रही है। मीडिया फॉर सैंटर स्टडी के माध्यम से ऐसी नई तकनीक खेती का खुलासा मीडिया के सामने हुआ है और पूरे प्रदेश में इस तरह की खेती को यदि किसान अपनाते हैं तो वे अपना काफी समय व मेहनत बचा सकते हैं।

जायका प्रोजेक्ट द्वारा हिमाचल के किसानों के लिए कई नई तकनीकें लाई हैं। खास बात यह है कि अब सब्जी के पौधों को रोपित करने के लिए किसान को झुकना नहीं पड़ेगा और न ही सब्जी के पौधे को रोपित करने के लिए गड्ढा बनाना पड़ेगा। इसके लिए जायका ने एक नई तकनीक की मशीन किसानों को उपलब्ध करवाई है और इस मशीन का नाम वैजीटेबल प्लांटर है।  मशीन में सब्जी के पौधे डालकर मशीन को जमीन में गाढ़ दिया जाएगा और मशीन का स्प्रिंग खींचने से पौधा रोपित हो जाएगा। इसके बाद न तो पौधे को दवाने की जरूरत है और न ही खड़ा करने की। इस मशीन से सब्जी का पौधा अपने आप भूमि की उस गहराई तक जाएगा जितनी जरूरत है और पौधे के चारों तरफ मिट्टी अपने आप ही भर जाएगी।

You may also likePosts

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

इस मशीन के माध्यम से 30 मिनट में एक कनाल भूमि में सब्जी रोपित की जा सकती है। जबकि पहले सब्जी रोपित करने के लिए किसानों को छोटे-छोटे गड्ढे बनाने पड़ते थे और उसके बाद झुककर ही सब्जी के पौधे रोपित करने पड़ते थे। इसके अलावा दूसरी तकनीक जायका ने किसानों को सीड प्लांटर की उपलब्ध करवाई है। वैजीटेबल प्लांटर की तरह ही सीड प्लांटर है और सीड प्लांटर के माध्यम से कतारबद्ध तरीके से किसान अपने खेतों में मात्र 20 मिनट में एक किलो बीज की बुआई कर सकता है। इसका फायदा यह है कि किसान को एक-एक बीज लाइनबद्ध हाथ से बुआई नहीं करनी पड़ेगी या फिर किसान पूरे खेत में पहले बीज फैंकता था और उसके बाद फिर से हल जोतता था। इससे कुछ बीज ज्यादा गहराई में जाते थे और कुछ कम गहराई में।

यही नहीं 25 से 30 फीसदी बीज खराब भी होता था लेकिन सीड प्लांटर से बीज का हर एक दाना बराबर गहराई में जाएगा और बराबर ही उगेगा और बीज खराब भी नहीं होगा। नीचले हिमाचल में किसान इस नई तकनीक को अपना रहे हैं और अपना समय व ज्यादा मेहनत बचा रहे हैं। इसके अलावा तीसरी नई तकनीक गड्ढा करने वाली मशीन भी जायका द्वारा किसानों को उपलब्ध करवाई गई है। किसानों को टमाटर, खीरा घिया, करेला जैसी वेलदार नगदी फसलों की बेलों को ऊंचाई तक ले जाने के लिए लकड़ के डंडों की स्पोट देनी पड़ती है। इसके लिए पहले किसानों को दिनभर गड्ढे खुदाई करने के लिए मेहनत करनी पड़ती थी।

लेकिन अब किसानों के लिए गड्ढा करने वाली मशीन उपलब्ध करवाई गई है जो एक घंटे में 200 से अधिक गड्ढे खोद सकती है। जायका के प्रोजेक्ट मैनेजर रविकांत चौहान के अनुसार कृषक विकास संघ के माध्यम से यह मशीनें किसानों को 20 से 50 रूपए के किराए तक उपलब्ध करवाई जा रही है। किसान स्वयं भी इन मशीनों को खरीद सकता है। वैजीटेबल प्लांटर की कीमत 2345 रूपए है और सीड प्लांटर की कीमत 3 हजार रूपए है। अब इस तरह की नई तकनीक से किसानों को खेती करने में आसानी हो रही है। किसानों का लेवर खर्चा भी बच रहा है और समय के बचत के साथ अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ रही है।  किसानों को नई तकनीक की खेती के लिए वैजीटेबल व सीड प्लांटर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। समय के साथ मेहनत कम करनी पड़ रही है और लेवर खर्चा कम हो गया है :  श्वेता कृषि विशेषज्ञ जायका

Share168SendTweet100
Previous Post

नाहन : कोटला-बड़ोग में होगी प्रदेश की सबसे बड़ी काऊ-सैंक्चुरी ( गौ-अभयारण्य)

Next Post

दुर्घटना ग्रस्त गाय की तस्वीर फेसबुक पर डालने से प्रशासन आया हरकत में

Related Posts

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

3 weeks ago
पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप
मुख्य ख़बरें

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

3 weeks ago
पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद
मुख्य ख़बरें

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

3 weeks ago
बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…
अपराध

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

3 weeks ago
शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार
मुख्य ख़बरें

शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार

3 weeks ago
हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम

3 weeks ago
हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख

4 weeks ago
हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे

4 weeks ago
लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान
मुख्य ख़बरें

लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान

4 weeks ago
Load More
Next Post
दुर्घटना ग्रस्त गाय की तस्वीर फेसबुक पर डालने से प्रशासन आया हरकत में

दुर्घटना ग्रस्त गाय की तस्वीर फेसबुक पर डालने से प्रशासन आया हरकत में

नाहन: कालाअंब-पांवटा साहिब NH पर दोसड़का पर व्यक्ति की लाश मिली

नाहन: कालाअंब-पांवटा साहिब NH पर दोसड़का पर व्यक्ति की लाश मिली

प्रवासी श्रमिकों को बिना पहचान एवं सत्यापन के नोकरी  नहीं देने के आदेश जारी

प्रवासी श्रमिकों को बिना पहचान एवं सत्यापन के नोकरी नहीं देने के आदेश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!