• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

लद्दाख से हरियाणा तक बिछेगी 20 हजार मेगावाट की सोलर पावर ट्रांसमिशन लाइन, हिमाचल को नहीं मिलेगा कोई प्रत्यक्ष लाभ, हजारों बीघा भूमि जाएगी अधिग्रहण में

Desk by Desk
10 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार ने लद्दाख से हरियाणा के कैथल तक 20 हजार मेगावाट क्षमता की सोलर पावर ट्रांसमिशन लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस महत्त्वाकांक्षी योजना की कुल लागत 21 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। यह हाई वोल्टेज लाइन लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी और बिलासपुर जैसे संवेदनशील इलाकों से गुजरती हुई हरियाणा पहुंचेगी। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन द्वारा परियोजना की डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा। परियोजना के तहत कई क्षेत्रों में विशालकाय ट्रांसमिशन टावर खड़े किए जाएंगे जिनसे हाई वोल्टेज तार गुजरेंगे। ये तार घरों, बाग-बगीचों और खेतों के ऊपर से होकर गुजर सकते हैं। जिससे स्थानीय निवासियों की निजता, सुरक्षा और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय लोग इस परियोजना को लेकर चिंतित और नाराज़ हैं। उनका कहना है कि पर्यावरणीय प्रभाव, सुरक्षा जोखिम और मुआवज़े की पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर कोई स्पष्टता नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरे प्रोजेक्ट से हिमाचल को प्रत्यक्ष तौर पर कोई लाभ नहीं मिलने वाला है न तो हिमाचल को इसमें बिजली मिलने की कोई योजना है और न ही किसी प्रकार की आर्थिक भागीदारी तय की गई है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब पर्वतीय क्षेत्र का जोखिम और संसाधन इस्तेमाल हो रहे हैं तो राज्य को हिस्सेदारी क्यों नहीं। हाल की बारिशों में कई क्षेत्रों में छोटे ट्रांसमिशन टावर गिर चुके हैं।

You may also likePosts

Paonta Sahib: शटरिंग यूनियन द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए सराहनीय पहल

पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत 100 पेटियां देसी शराब बरामद मामला दर्ज

शिमला के कुपवी में सड़क हादसा: बेकाबू होकर क्रैश हुई कार, 25 वर्षीय युवक की गई जान

Shimla: फेसबुक पर विज्ञापन देख शातिरों के जाल में फंसा व्यक्ति, पैसे दोगुने करने के लालच में गंवाए ₹7.82 लाख

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब हल्की बारिश में सिस्टम नहीं टिक पाता तो इतनी भारी हाई वोल्टेज लाइनें बर्फबारी, भूस्खलन और मौसम की मार कैसे झेलेंगी।

राज्य सरकार को चाहिए कि वह परियोजना के मार्ग पर्यावरणीय आकलन और मुआवज़ा नीति पर स्पष्ट रुख अपनाए। स्थानीय प्रशासन को जन सुनवाई आयोजित करनी चाहिए ताकि लोगों की बात केंद्र तक पहुंच सके। ज़रूरी है कि हिमाचल को शेयर, बिजली या रॉयल्टी के रूप में लाभ मिले। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है।

Share160SendTweet100
Previous Post

नालागढ़ के प्राईवेट अस्पताल में हुई महिला की डिलीवरी के बाद मौत,अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

Next Post

उप-मुख्यमंत्री ने बी.एस.एफ. के कर्म दीन के निधन पर शोक व्यक्त किया

Next Post
कुल्लू जिला में प्रभावित कुल 506 में से 432 पेयजल योजनाएं बहालः उप-मुख्यमंत्री

उप-मुख्यमंत्री ने बी.एस.एफ. के कर्म दीन के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता के फैसले पर सरकार क्यों है खामोश : जयराम ठाकुर

सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि के पावन पर और बचत उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं:जय राम ठाकुर

धर्मशाला गोलीकांड: 32 घंटे में पंजाब से पांचों आरोपी गिरफ्तार, मुख्य शूटर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

धर्मशाला गोलीकांड: 32 घंटे में पंजाब से पांचों आरोपी गिरफ्तार, मुख्य शूटर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App