प्रदेशभर में कर्फ्यू के दौरान मज़दूरी करने वाले लोगों के लिये 2 वक्त की रोटी का इंतज़ाम करना बहुत मुश्किल हो रहा है और इस दौरान दुकानें भी बन्द है और ऐसे लोग अपने घर जाने में भी असमर्थ हैं।
ऐसा ही एक शख्स सुरेश कुमार निवासी सतौन जिला मुख्यालय नाहन में करीब 2 दिन से भूखा और असहाय रह रहा था। वीरवार को मामले का पता चलते ही ट्रैफिक इंचार्ज ए एस आई राम लाल ने उसे खाना व फल आदि खिलाकर कुछ पैसे भी मदद के रूप में देकर मानवता का परिचय दिया।












