• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

3 साल लिव-इन में रहे…फिर प्रेमी ने किया ब्लॉक, आहत युवती ने उठाया खौफनाक कदम

Desk by Desk
2 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

Khabron wala 

कांगड़ा जिले के पंचरुखी थाना क्षेत्र के तहत एक युवती ने कथित तौर पर शादी का वायदा टूटने से आहत होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की खौफनाक कोशिश की। 3 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद जब प्रेमी ने अचानक मुंह मोड़ लिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया, तो युवती यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ (फिनाइल) पी लिया। फिलहाल, युवती पालमपुर अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता रेखा देवी पुत्री प्रेम चंद, निवासी गांव जजरोटा, बनूरी ने बताया कि वह मोहाली (पंजाब) की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वहीं उसकी मुलाकात अमन कुमार पुत्र किशोरी लाल, निवासी गांव मिरगन व्याडा से हुई, जो मोहाली में ही प्राइवेट जॉब करता है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे पिछले करीब तीन साल से आपसी सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। रेखा के मुताबिक अमन ने उससे शादी करने का पक्का वायदा किया था। हाल ही में रेखा अपनी नौकरी छोड़कर वापस अपने घर (बनूरी) लौट आई थी।

You may also likePosts

सिरमौर: कांवड़ यात्रा मेला 30 जुलाई 2026 से प्रारम्भ…

Shimla: एचआरटीसी बस में चिट्टे की खेप के साथ शिमला का युवक गिरफ्तार

पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत एक आरोपी के कब्जे से 104 ग्राम चरस बरामद

पेपर लीक के दोषियों को पुरस्कृत करने वाले, पेपर लीक की जांच रुकवाने वाले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

रेखा ने आरोप लगाया है कि पिछले 3-4 दिनों से अमन का व्यवहार अचानक बदल गया। उसने न केवल रेखा से बातचीत करना बंद कर दिया, बल्कि उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। शादी का सपना टूटने और प्रेमी की इस बेरुखी ने रेखा को गहरे मानसिक तनाव और डिप्रेशन में धकेल दिया। लगातार मानसिक परेशानी झेल रही रेखा ने इसी तनाव के चलते अपने घर में रखी फिनाइल पी ली। जहरीला पदार्थ पीने के बाद जैसे ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो घर में हड़कंप मच गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए माता पवना देवी और बहन विन्ता देवी ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत पालमपुर अस्पताल पहुंचाया।

पालमपुर अस्पताल में चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में रेखा का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर रेखा के बयान दर्ज कर लिए हैं। युवती ने साफतौर पर शादी का वायदा तोड़ने और मानसिक प्रताड़ना को इस कदम की वजह बताया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और आरोपी प्रेमी की भूमिका की जांच की जा रही है।

Share160SendTweet100
Previous Post

शिमला में गजब वारदात! चोरों ने स्कूल में घुसकर पहले पकाई खिचड़ी, फिर कर दिया ये कांड

Next Post

धर्मशाला की बेटी का कमाल: बीफार्मेसी प्रवेश परीक्षा में रिधिमा बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 552 अंक

Next Post
धर्मशाला की बेटी का कमाल: बीफार्मेसी प्रवेश परीक्षा में रिधिमा बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 552 अंक

धर्मशाला की बेटी का कमाल: बीफार्मेसी प्रवेश परीक्षा में रिधिमा बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 552 अंक

Shimla: दहेज उत्पीड़न मामले में ससुर की जमानत याचिका HC से खारिज, सिख महिला पर धार्मिक आस्था के खिलाफ दबाव बनाने के आरोप

Shimla: दहेज उत्पीड़न मामले में ससुर की जमानत याचिका HC से खारिज, सिख महिला पर धार्मिक आस्था के खिलाफ दबाव बनाने के आरोप

अम्ब-ऊना हाईवे पर भयंकर हादसा: टूरिस्ट बस से टकराई कार के उड़े परखच्चे, हमीरपुर के युवक की माैत

अम्ब-ऊना हाईवे पर भयंकर हादसा: टूरिस्ट बस से टकराई कार के उड़े परखच्चे, हमीरपुर के युवक की माैत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App