पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 6 का राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन स्वच्छता के लिए केंद्र से मिला नकद पुरस्कार
Khabron wala
पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 से पिछली बार रवींद्र पाल खुराना पार्षद थे और इस बार उनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर पार्षद है। रविन्द्र पाल खुराना ने वार्ड की जनता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। राष्ट्रीय स्तर पर यह पुरस्कार मिलना गौरव की बात है।
दिवाली से पहले स्वच्छ हवा के मामले में हिमाचल के तीन वार्डों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में बेहतर प्रदर्शन के लिए पांवटा साहिब और
परवाणू के तीन वार्डों को कुल 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली है।
सर्वेक्षण में केवल वायु
गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि उसे बेहतर
बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर किए
गए प्रयासों और लोगों की भागीदारी
को भी आधार बनाया गया। इसका
उद्देश्य स्वच्छ हवा के लिए प्रभावी
पहल करने वाले वार्डों को प्रोत्साहित
करना है।
खास बात यह है कि यह उपलब्धि
शहरों के बजाय वार्ड स्तर पर किए
गए प्रयासों के आधार पर मिली है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु
परिवर्तन मंत्रालय की ओर से
आयोजित सर्वेक्षण में पांवटा साहिब
वार्ड नंबर 6 और परवाणू के वार्ड
नंबर 1 व 5 को प्रदेश के बेहतर।
पहली बार वार्ड स्तर पर हुआ सर्वेक्षण अब तक स्वच्छ वायु सुधार के प्रयासों में शहरों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता था, लेकिन पहली बार वार्ड स्तर पर सर्वेक्षण कर स्थानीय निकायों के प्रयासों को पहचान दी गई है। इससे स्पष्ट हुआ है कि वायु प्रदूषण कम करने में मोहल्लों और वाड़ों की भागीदारी भी अहम है। केंद्रीय मंत्रालय ने 9 सितंबर 2025 को इस सर्वेक्षण के दिशा-निर्देश
जारी किए थे। इसके बाद 2026 में पहली बार सर्वेक्षण हुआ। इसमें देशभर के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के 130 शहरों के 7400 से अधिक वार्ड शामिल किए गए। प्रदर्शन करने वाले वार्डों में शामिल किया गया है। तीनों वार्डों को 10-
10 लाख रुपये मिलेंगे। यह पुरस्कार राशि हिमाचल सरकार के खाते में पहुंच गई है।









