• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री का नाहन चैगान में 6 जनवरी को विशाल कार्यक्रम ,जिला वासियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

Desk by Desk
2 years ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी 6 जनवरी को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन चैगान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग सवा 200 करोड़ रूपये की सौगातें भी प्रदान करेंगे।
यह जानकारी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने आज नाहन सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और इसी कड़ी में वह 6 जनवरी को सिरमौर जिला के आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक प्रदान करेंगे। उद्योग मंत्री ने जिला वासियों को अधिक से अधिक संख्या में नाहन चैगान आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में जिला भर से कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधि व आमजन बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।

जिला के ट्रांस गिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है, वहीं देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का भी उन्होंने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही केंद्र सरकार से अधिसूचना जारी हुई हमारी सरकार ने 10 घंटे के भीतर इसे लागू कर दिया।

हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी 8 जनवरी से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है और इस दौरान मंत्रिमंडल के सभी सदस्य तथा कांग्रेस के विधायक अपने-अपने क्षेत्र के गांव में जाकर लोगों को प्रदेश सरकार के 1 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताएंगे और साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का 1 साल का कार्यकाल अनेक उपलब्धियां से भरा रहा है। बागडोर संभालते ही सबसे बड़ी जो प्रदेश के कर्मचारियों की ओपीएस को लेकर मांग थी उसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस गारंटी को पूरा करके प्रदेश के 1 लाख 36 हजार परिवारों के भविष्य को सुरक्षित बनाया है। उन्होंने कहा सरकार की इस गारंटी की सराहना देश के दूसरे राज्यों में भी हुई है।

You may also likePosts

वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करें वाहन- उपायुक्त

महिला ने पहले दो साल के बेटे को दिया जह*र, फिर खुद भी खाया- ससुराल में नहीं थी खुश

फोरलेन पर टेंपो-स्कूटी की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौ*त

नाहन निवासी युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, शादी को हुए थे सिर्फ पाँच महीने

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले 4 सालों में क्रमबद्ध तरीके से सभी गारंटी को पूरा करेगी। सरकारी स्कूलों में नर्सरी से लेकर अंग्रेजी विषय को कई हजार स्कूलों में शुरू कर दिया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श अस्पताल बनाने की गारंटी को तेजी से पूरा कर रहे हैं। प्रदेश के अस्पतालों में विशेषज्ञों की कमी है और इसे पूरा करने के प्रयास सरकार कर रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने के लिए अनेक जगहों पर भूमि का चयन कर लिया गया है और कई स्कूलों का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार की गारंटी महिलाओं को 1500 रूपये पेंशन प्रदान करने के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति जिला में महिलाओं को यह पेंशन मिलनी आरंभ हो गई है और हमारी सरकार इस गारंटी को भी जल्द पूरा करेगी।

हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि हमारी सरकार ने सरकारी क्षेत्र में 20 हजार पदों को भरने के लिए कैबिनेट स्वीकृति प्रदान कर दी है और इनमें से लगभग 8 हजार पद भरे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 31 मार्च तक लगभग सभी 20 हजार पदों पर बेरोजगार युवाओं को नौकरियां प्रदान की जाएंगे। उन्होंने कहा हालांकि पूर्व सरकार ने 75 हजार करोड़ रूपये के कर्ज़ का बोझ हमारी सरकार के उपर छोड़ा है। इसके बावजूद प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है और अगले 4 सालों में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को पूरा करेगी।विधायक नाहन अजय सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेन्द्र ठाकुर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस आनंद परमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share160SendTweet100
Previous Post

हाटी समुदाय को मिले शेड्यूल ट्राइब के दर्जे पर हाई कोर्ट ने लगाया स्टे

Next Post

हिमाचल प्रदेश के उद्योगों का अस्तित्व खतरे में, सरकार के फैसलों से कंपनियों को समेटना पड़ रहा कारोबार

Related Posts

वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करें वाहन- उपायुक्त
मुख्य ख़बरें

वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करें वाहन- उपायुक्त

17 hours ago
महिला ने पहले दो साल के बेटे को दिया जह*र, फिर खुद भी खाया- ससुराल में नहीं थी खुश
मुख्य ख़बरें

महिला ने पहले दो साल के बेटे को दिया जह*र, फिर खुद भी खाया- ससुराल में नहीं थी खुश

17 hours ago
फोरलेन पर टेंपो-स्कूटी की भीषण टक्कर,  दो युवकों की मौके पर  मौ*त
मुख्य ख़बरें

फोरलेन पर टेंपो-स्कूटी की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौ*त

17 hours ago
नाहन निवासी युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, शादी को हुए थे सिर्फ पाँच महीने
मुख्य ख़बरें

नाहन निवासी युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, शादी को हुए थे सिर्फ पाँच महीने

17 hours ago
कालाअंब की सरिया फैक्ट्री में बड़ा हादसा, पिघले लोहे की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दो घायल में से एक गंभीर ,  बिहार का बताया जा रहा मृतक मजदूर
मुख्य ख़बरें

कालाअंब की सरिया फैक्ट्री में बड़ा हादसा, पिघले लोहे की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दो घायल में से एक गंभीर , बिहार का बताया जा रहा मृतक मजदूर

19 hours ago
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अंडर 14 हॉकी प्रतियोगिता में प्राप्त किया तीसरा स्थान।
मुख्य ख़बरें

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अंडर 14 हॉकी प्रतियोगिता में प्राप्त किया तीसरा स्थान।

22 hours ago
पावटा साहिब :  करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
मुख्य ख़बरें

होली से एयरलिफ्ट किए गए ट्रैकर की अस्पताल ले जाते समय मौ*त

24 hours ago
सावधान! हिमाचल में यह 3 दिन भारी बारिश, Yellow-Orange अलर्ट जारी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में 3 दिन रहेगा भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट, 26 से फिर यैलो अलर्ट

24 hours ago
फिल्मी स्टाइल में पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कैदी हुआ फरार, जानें मामला
मुख्य ख़बरें

फिल्मी स्टाइल में पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कैदी हुआ फरार, जानें मामला

1 day ago
Load More
Next Post
हिमाचल प्रदेश के उद्योगों का अस्तित्व खतरे में, सरकार के फैसलों से कंपनियों को समेटना पड़ रहा कारोबार

हिमाचल प्रदेश के उद्योगों का अस्तित्व खतरे में, सरकार के फैसलों से कंपनियों को समेटना पड़ रहा कारोबार

कर्मचारी अपने वेतन के लिए सड़कों पर धरना दे रहे और सरकार मस्त हैं : जयराम ठाकुर

कर्मचारी अपने वेतन के लिए सड़कों पर धरना दे रहे और सरकार मस्त हैं : जयराम ठाकुर

पांवटा साहिब : बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने प्रबंधन  का जनाजा निकाल पुतला फूंका

पांवटा साहिब : बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने प्रबंधन का जनाजा निकाल पुतला फूंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!