अब नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए गर्मी से राहत के लिए उठाया कदम

( अनिलछांगू )  तपता सूरज  बढती गर्मी ने कर दिया  जीना हराम  इसी के चलते जिला कांगड़ा के       स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स व टीचर्स को गर्मी से राहत दिलाने के लिए शिक्षा विभाग को समय सारिणी में परिवर्तन करना पड़ा है। नए आदेशों के तहत अब पूरे जिला कांगड़ा में सभी स्कूल सुबह 7:30 से 12:30 बजे  तक लगेंगे।

इस संबंध में  डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंटरी एजुकेशन ने सभी स्कूलों को पत्र लिख कर आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि डीसी कांगड़ा के निर्देशानुसार बढ़ती गर्मी के कारण  जिलाभर के स्कूल सुबह 7:30 पर शुरू होंगे और दोपहर 12:30 पर छुट्टी होगी। ये आदेश तुरंत लागू होंगे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!