• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

नए वन बल मुखिया के स्वागत को उमड़ा अधिकारयों और कर्मचारियों का सैलाब

Desk by Desk
12 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कई बर्षों बाद किसी मुखिया के स्वागत में दिखा कर्मचारयों और अधिकारियों में विशेष उत्साह

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश वन विभाग के नए मुखिया के रूप में आई एफ एस अधिकारी संजय सूद ने आज कार्यकाल संभाल लिया है | उनके कार्यकाल संभालते ही हिमाचल प्रदेश वन विभाग के टालैंड स्थित मुख्यायालय में पूरा दिन प्रदेश भर से आए अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों का तांता लगा रहा | वन विभाग के मुख्यालय में अधिकारयों और कर्मचारियों की भीड़ से परिसर में तिल धरने की जगह भी नहीं थी | संजय सूद के वन बल मुखिया बनते ही अधिकारयों और कर्मचारयों के चेहरे पर एक विशेष उत्साह था | हिमाचल प्रदेश वन विभाग कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश बादल एवं हिमाचल प्रदेश वन विभाग चतुर्थ श्रेणी के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कर्मचारियों के एक बड़े दल के साथ संजय सूद से शिष्टाचार भेंट की और पुष्प गुन्छ देकर उन्हें बधाई दी |

कर्मचारयों का दल जैसे ही उनके कार्यालय में दाखिल हुआ वैसे ही, संजय सूद अपनी सीट से उठ कर एक सेवादार से लेकर अधीक्षक तक सभी के पास गए और सभी से हाथ मिलाकर बधाई स्वीकार की | प्रदेश भर के अनेक वरिष्ठ अधिकारयों का हुजूम भी नए मुखिया से मिलने के लिए आज वन विभाग मुख्यालय में उपस्थित था | गौरतलब है कि सजय सूद वन विभाग में लम्बे अरसे से कार्य कर रहे हैं और उनकी विभाग के कार्यों में पकड़ के साथ-साथ छोटे कर्मचारयों से लेकर बड़े कर्मचारयों से मधुर सम्बन्ध रहे हैं | संजय सूद विभाग के कुशलतम अधिकारियों में गिने जाते रहे हैं | गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में वन निगम और ईको टूरिज्म के कार्यों को नया गतिमान देने में संजय सूद की अहम भूमिका रही है |

घाटे में चल रहे वन निगम में संजय सूद के सराहनीय कार्यों की हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कई बार विभिन्न मंचों से प्रशंसा कर चुके हैं और संजय सूद के कार्यों की वन विभाग में भी प्रशंसा होती रही है | वन बल मुखिया के नाते उनके पहले दिन केवल कर्मचारी और अधिकारी ही नहीं अनेक जन प्रतिनिधि, रिटायार्ड कर्मचारी और अधिकारी भी उन्हें बधाई देने के लिए वन विभाग के मुख्यायालय में देखे गए | संजय सूद ने आज कर्मचारियों को अनौपचारिक रूप से सन्देश देते हुए कहा कि वो सभी को साथ लेकर विभाग में कार्य करेंगे और हिमाचल प्रदेश वन विभाग में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ साथ आम आदमी को भी वन और पर्यावरण संतुलत के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से काम करेंगे |

You may also likePosts

Paonta Sahib: ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से प्रतिबंधित दवा के 400 कैप्सूल बरामद किये…

शिक्षा निदेशालय के कड़े निर्देश: निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म, जूते या अन्य सामग्री बेची तो मान्यता होगी रद्द

बच्चों के भविष्य और शिक्षा की गरिमा की रक्षा के लिए विद्यार्थियों ने उठाई आवाज़, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

BREAKING: हिमाचल की पांगी घाटी में चलती टाटा सूमो पर भीषण लैंडस्लाइड, 6 माह के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी में लगी आग

हिमाचल प्रदेश वन विभाग कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश बादल ने संजय सूद के वन बल मुखिया बनने पर खुशी ज़ाहिर की है और उन्होंने यह भी बताया कि संजय सूद हिमाचल से संबध रखने वाले वरिष्ठ अधिकारी हैं इसलिए हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों का उन्हें विशेष अनुभव है| बादल ने बताया कि संजय सूद के कार्यकाल में वन विभाग में न केवल छोटे कर्मचारयों के हितों का ध्यान रखे जाने की उम्मीद है बल्कि हिमाचल प्रदेश के वनों के विकास और संवर्धन में भी गति मिलने की उम्मीद की जा सकती है |

 

Share160SendTweet100
Previous Post

मुख्यमंत्री ने भूटान सरकार को 5000 से अधिक चिलगोजा के पौधे भेंट किए

Next Post

पांवटा साहिब कॉलेज में विद्यार्थियों को दी गई ट्रैफिक नियमों से संबंधित अहम जानकारी

Next Post
पांवटा साहिब कॉलेज में विद्यार्थियों को दी गई ट्रैफिक नियमों से संबंधित अहम जानकारी

पांवटा साहिब कॉलेज में विद्यार्थियों को दी गई ट्रैफिक नियमों से संबंधित अहम जानकारी

सुक्खू सरकार प्रदेश रेल परियोजनाओं में करे केंद्र का सहयोग :  जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार प्रदेश रेल परियोजनाओं में करे केंद्र का सहयोग : जयराम ठाकुर

हिमाचल: मां की ममता से वंचित हो गई दो मासूम बेटियां, बंद कमरे में इस हाल में मिली महिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App