• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

अनछुएं पर्यटन स्थानो को विकसित करने पर खर्च किए जाएंगे 50 करोड़ बोले मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
7 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
404
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

( जसवीर सिंह हंस ) राज्य सरकार प्रदेश के अनछुएं क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेगी, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट चिन्हित किया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के सिराज विधानसभा क्षेत्र के छत्तरी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी। मुख्यमंत्री ने 3.21 करोड़ रुपये की लागत से पेंडापाणी गट्टू सड़क तथा 4.70 करोड़ रुपये की लागत से बड़योगी से लस्सी सड़क के स्तरोन्नयन का भूमि पूजन किया।

उन्होंने कहा कि 7.20 करोड़ रुपये खर्च कर गारागुशैणी से बागराछत्तरी सड़क पर मैटलिंग का कार्य किया जाएगा। टिप्परी-भजौणी सड़क की मैटलिंग तथा टारिंग पर 3.17 करोड़, जबकि भजोरी से चवोग सड़क के निर्माण पर 5.48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री का छत्तरी हैलीपैड तथा मुख्य बाजार छत्तरी में आने पर भव्य स्वागत किया गया। हैलीपैड से मगरू महादेव मन्दिर परिसर छत्तरी सड़क के दोनो तरफ हजारों की संख्या में लोग खड़े थे तथा उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के उपरान्त क्षेत्र के अपने पहले दौरे के दौरान अपने चेहते नेता पर फूलों की वर्षा की।

ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र सिद्धांत ‘शिखर पर सिराज’ है तथा पहली बार जिला मण्डी से प्रदेश को मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्य़क्ष श्री अमित शाह के भी आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रवाद तथा टोपी की राजनीति के दिन अब समाप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक भाग तथा क्षेत्र का सन्तुलित एवं चहुमंखी विकास सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहली मंत्रिमण्डल बैठक में सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्राप्त करने के लिए बिना किसी आय सीमा के वरिष्ठ नागरिकों की योग्यता आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया। इस निर्णय से लगभग 1.30 लाख वृद्धजनों को लाभ मिला तथा राज्य कोष पर 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए छत्तरी में उप-तहसील खोली है। कुछ राजनैतिक विरोधियों द्वारा क्षेत्र का विकास न देख पाने की स्थिति में जंजैहली मामले को अनावश्यक उठाया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 के लिए प्रस्तुत किए गए बजट में सभी लोगों के कल्याण के लिए 30 नई योजनाएं शामिल हैं, जो अपने आप में एक रिकार्ड है। सरकार ने गौ सदनों की देखभाल के लिए मन्दिरों की आय का 15 प्रतिशत हिस्सा उपयोग करने के अतिरिक्त शराब की प्रत्येक बोतल पर एक रुपये सैस लगाने का निर्णय भी लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कृपा पाने का सौभाग्य मिला है तथा उन्होंने लोक सभा चुनाव-2019 में भी भाजपा को समर्थन देने के लिए लोगों से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने छत्तरी बस स्टैंड के लिए 20 लाख रुपये, शिमला से छत्तरी के लिए बस सेवा, छत्तरी विश्राम गृह के लिए 16 लाख रुपये, छः पंचायतों के लिए प्रत्येक को 15 लाख रुपये तथा महिला मण्डल छत्तरी को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।

ठाकुर ने छत्तरी के प्रसिद्ध ‘मगरू महादेव’ मंदिर में पूजा की। भाजपा शक्ति केन्द्र बागड़ाथाच ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चैक भेंट किया। इस अवसर पर विभिन्न संघों, संगठनों तथा मंचों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। करसोग के विधायक श्री हीरा लाल ने कहा कि श्री जय राम ठाकुर को लगातार पांचवीं बार चुनने के लिए सिराज क्षेत्र के लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश श्री जय राम ठाकुर जैसे ईमानदार तथा समर्पित व्यक्ति को मुख्यमंत्री के रूप में पाकर धन्य हुआ है। उन्होंने कहा कि श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश नई ऊंचाईयों को छूने के लिए तैयार है। उन्होंने अपनी पंचायत की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे विस्तृत जानकारी दी।

You may also likePosts

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

आनी के विधायक श्री किशोरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित बजट में 30 नई योजनाओं से मुख्यमंत्री की प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से झलकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व पहल व विकासात्मक कीर्तिमान दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।

भाजपा सिराज मण्डल के अध्यक्ष शेर सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि सिराज के लोगों की मुख्यमंत्री से बड़ी अपेक्षाएं हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि श्री जय राम ठाकु र के मुख्यमंत्री बनने से क्षेत्र में प्रगति व खुशहाली का नया दौर आरम्भ हुआ। जिला भाजपा के उप-प्रधान श्री जोध सिंह ने इस अवसर पर कहा कि पूरा जिला व विशेषकर सिराज क्षेत्र श्री जय राम ठाकुर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर पाकर प्रफुल्लित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत छत्तरी के प्रधान अजीत राणा ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं से भलीभांति परिचित हैं। छत्तरी ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान श्रीमती रीतू शर्मा ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘गुड़िया हैल्पलाईन’ आरम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. श्री शिशु धर्मा, मण्डी के उपायुक्त श्री रूगवेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक श्री गुरदेव शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

.

 

Share165SendTweet100
Previous Post

सरकार अग्नि पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगीः मुख्यमंत्री

Next Post

राज्य महिला आयोग का लोगो बनाने के लिए प्रविष्टियां 25 अप्रैल तक आमंत्रित

Related Posts

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

3 weeks ago
पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप
मुख्य ख़बरें

पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकली कार में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

3 weeks ago
पांवटा साहिब : नशे के आदी  21 वर्षीय युवक का शव बरामद
मुख्य ख़बरें

Sirmour: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला जवान लड़का, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़…

3 weeks ago
बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…
अपराध

बिलासपुर से 16.6 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार…

3 weeks ago
शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार
मुख्य ख़बरें

शिलाई: नौकरी की तलाश में घर से दूर आए थे दो यार, घर लौटी अर्थी- सदमे में परिवार

3 weeks ago
हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज और आने वाले दिनों का मौसम

3 weeks ago
हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख
मुख्य ख़बरें

हिमाचल के लाल वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन बने देश के उप नौसेना प्रमुख

3 weeks ago
हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे
मुख्य ख़बरें

हिमाचल में बारिश का कहर: भूस्खलन के चलते चंडीगढ़-मनाली NH 2 जिलों में बंद, सैंकड़ों वाहन फंसे

4 weeks ago
लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान
मुख्य ख़बरें

लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरे पत्थर, हिमाचल के दो लाल लेफ्टिनेंट कर्नल और लांस दफादार का बलिदान

4 weeks ago
Load More
Next Post
पांवटा साहिब : 11 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

राज्य महिला आयोग का लोगो बनाने के लिए प्रविष्टियां 25 अप्रैल तक आमंत्रित

पांवटा साहिब : 11 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

गांव के गरीब व बेसहारा मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही मिले मूल उपचार बोले जस्टिस संजय करोल

पांवटा साहिब : 11 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

बड़ी बहन की जगह नाबालिग छोटी बहन की करवाने जा रहे थे शादी चाइल्डलाइन ने रुकवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by App Development Company